
गंगटोक, 29 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday की सुबह गंगटोक में लोक भवन में 17 युवा फुटबॉलरों के साथ फुटबॉल खेला था. पीएम ने अपने social media अकाउंट के माध्यम से युवा खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं. इसके अलावा, पीएम ने खिलाड़ियों से खेल को गंभीरता से लेने और ओलंपिक में खेलने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी थी.
Prime Minister से मिलने के बाद सभी युवा खिलाड़ी काफी उत्साहित और खुश नजर आए. खिलाड़ियों ने पीएम के साथ बिताए लम्हों को कभी न भूलने वाला बताया.
प्रीकिला तमांग ने से कहा, “हमें Prime Minister Narendra Modi के साथ फुटबॉल खेलने का अवसर प्राप्त हुआ. यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है. हम बहुत खुश हैं और खुद को सौभाग्यशाली समझते हैं. हम 17 खिलाड़ियों और एक रेफरी के लिए यह जिंदगी में एक बार आने वाला अवसर था. हम इसे जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे.”
तमांग ने कहा कि मैं अपने राज्य के Chief Minister , खेल मंत्रालय और Prime Minister के कार्यक्रम को आयोजित करने में शामिल सभी अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहती हूं कि हमें यह अवसर मिला.
ईशान मांझी ने से कहा, “Prime Minister के साथ खेलने का अनुभव शानदार रहा. उनके साथ समय बिताने का मौका बड़े-बड़े लोगों को नहीं मिलता है. हम सौभाग्यशाली रहे कि हमें मिला. हम भविष्य में फुटबॉल में देश का ओलंपिक प्रतिनिधित्व करेंगे.”
दीपन राय ने कहा, “मैं अपने Chief Minister को धन्यवाद कहना चाहता हूं. उन्हीं की वजह से हमें Prime Minister से मिलने और उनके साथ एक छोटा सा मैच खेलने का अवसर मिला. Prime Minister का व्यवहार हमारे साथ मित्रतापूर्ण था. 75 साल की उम्र में उनकी ऊर्जा हमें प्रेरणा देने वाली थी.”
शेरिन लेपचा ने कहा, “केंद्र Government ने देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं. इससे विशेष रूप से महिलाओं को काफी फायदा हुआ है. इसके लिए मैं विशेष रूप से Government का धन्यवाद देना चाहती हूं.”
एक फुटबॉलर ने कहा, “खेलो इंडिया योजना हमारे लिए काफी उपयोगी है. इस योजना के तहत अलग-अलग उम्र वर्ग के खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है. इसमें युवा खेल और ट्राइबल गेम्स भी हो रहा है. इससे हमें एक्सपोजर मिलता है.”
एक अन्य फुटबॉलर ने कहा, “Prime Minister के साथ खेलने के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है. 75 साल की उम्र में उनकी ऊर्जा हमारे लिए प्रेरणादायी है.”
–
पीएके