जयपुर की महिलाओं का उत्साह, कहा- पीएम मोदी की वजह से आधी आबादी को हक मिलेगा

jaipur, 16 अप्रैल . महिला आरक्षण विधेयक को लेकर jaipur की महिलाओं ने Prime Minister Narendra Modi की सराहना की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने जा रहा है, जिससे आधी आबादी को उनका हक मिलेगा और देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी.

करणी सेना महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष कीर्ति राठौर ने कहा कि भारतीय इतिहास में महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देना किसी कल्पना से परे था, लेकिन Prime Minister मोदी इसे साकार कर रहे हैं. इससे महिलाओं में नेतृत्व की भावना जगेगी. महिलाएं घर चलाती हैं, तो देश चलाने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं आएगी. आधी आबादी को उनका हक मिलने जा रहा है. हमारी युवा बेटियां राजनीति में आएंगी और नीति निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगी.

सौम्या गुर्जर ने कहा कि Prime Minister मोदी महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. वे जानते हैं कि महिलाएं बचत और हुनर से बेहतर परिणाम देती हैं. विकसित India की यात्रा में उन्होंने महिलाओं को महत्वपूर्ण भागीदारी सौंपी है.

डॉ. अनुपमा सोनी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल Prime Minister मोदी इसलिए लाए हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि महिलाओं का आत्मविश्वास देश को कभी कमजोर नहीं होने देगा. ‘विकसित भारत’ की कल्पना महिलाओं के बिना अधूरी है. 70 सालों से यह जरूरत महसूस हो रही थी. लेकिन किसी पार्टी द्वारा इस जरूरत को पूरा नहीं किया गया. अब पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को हक मिलने जा रहा है. अब आधी आबादी को संसद तक प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे महिलाओं की आवाज मजबूती से सामने आएगी. केंद्र Government ने महिलाओं को नई दिशा दी है, अब दशा बदलने की बारी है.

एक अन्य महिला ने कहा कि महिलाएं अब संसद में दूसरी महिलाओं की आवाज बनेंगी. यह हमारे भविष्य के लिए बहुत अच्छा कदम है. पहले लोग केवल बातें करते थे, लेकिन केंद्र की मोदी Government काम करने में विश्वास रखती है. महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह शानदार पहल है. महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और उन्हें सम्मान मिल रहा है.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment