
Ahmedabad, 13 दिसंबर . Actor नील नितिन मुकेश ने हाल ही में Gujarat में हुए शिल्प फाउंडेशन में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और देश की युवा पीढ़ी पर गहरा विश्वास जताया है.
Actor ने से बातचीत में कहा कि India तय समय से बहुत पहले विकसित राष्ट्र बन जाएगा.
Actor ने आज की युवा पीढ़ी की मेहनत, नवाचार और आत्मविश्वास पर विश्वास करते हुए कहा, “सच कहूं, तो विकसित India का सपना पीएम मोदी का कई सालों से है. मुझे उन पर पूरा भरोसा है और खासकर युवा पीढ़ी पर पूरा भरोसा है, और जो तारीख बताई जा रही थी, मुझे पूरा विश्वास है कि हम उससे पहले ही देश का नाम रोशन करेंगे.”
इसी के साथ ही Actor ने युवा पीढ़ी की तारीफ करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी बहुत समझदार है. वह संघर्ष करना जानती है, और समय की कीमत भी समझती है. साथ ही, यह पीढ़ी नवाचारी है और खुद को लगातार बेहतर बनाने में लगी है.
उन्होंने आगे कहा, “इन गुणों के कारण वे अपने आइडिया और स्टार्टअप के जरिए देश का नाम दुनिया में ऊंचा करेंगे.”
Actor ने अपील करते हुए कहा कि हमें ट्रेंड्स को फॉलो न करने के बजाए, खुद ट्रेंड सेट करना चाहिए. उन्होंने कहा, “हम विदेश जाकर चीजें देखते हैं और सोचते हैं कि काश India में भी ऐसा ही कुछ होता, लेकिन हमें काश कहने की बजाए काम करना चाहिए, क्योंकि हम जानते हैं कि हम उनसे कई गुना बेहतर हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “पीएम मोदी जी ने हमारी युवा में जो आत्मविश्वास जगाया है, उसकी वजह से हम जल्द ही देश को दुनिया के सामने गौरवान्वित करेंगे.”
Actor ने फाउंडेशन को शुक्रगुजार करते हुए कहा, “मैं आज फाउंडेशन का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इस काबिल समझा कि मैं यहां पर अपने भाई-बहनों के साथ आऊं और यहां के आइडियाज समझ सकूं और देखूं कि कहीं मैं भी इंवेस्ट कर सकता हूं.”
–
एनएस/डीएससी