
New Delhi, 15 अप्रैल . केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिहार के नए Chief Minister के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को बधाई दी है. उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में पदभार संभालने पर बिजेंद्र यादव और विजय कुमार सिन्हा को भी शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने अपने संदेश में विश्वास जताया कि Prime Minister के मार्गदर्शन और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सुशासन, विकास और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा. उन्होंने कहा कि नई Government राज्य में विकास की रफ्तार को तेज करेगी और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए ठोस कदम उठाएगी. उन्होंने किसानों की समृद्धि, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया.
साथ ही उन्होंने कहा कि Government का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि समावेशी विकास सुनिश्चित हो सके. उन्होंने यह भी कहा कि विकसित बिहार का सपना अब और अधिक प्रभावी तरीके से साकार होगा. नई Government की नीतियां बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाएंगी.
उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार का विकास देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ऐसे में राज्य Government की जनहितकारी और समावेशी नीतियां न केवल बिहार को आगे बढ़ाएंगी, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अहम योगदान देंगी.
बता दें कि लगभग दो दशक तक बिहार के Chief Minister का पद संभालने वाले नीतीश कुमार ने Chief Minister पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने बीते Friday को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. New Delhi में राज्यसभा के सभापति व उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ दिलाई थी.
नीतीश कुमार के इस शपथग्रहण के बाद अब बिहार की सियासत में भी एक ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत हुई. दरअसल बिहार के पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार राज्य विधान परिषद के सदस्य थे, लेकिन राज्यसभा के लिए निर्वाचन के बाद उन्होंने 30 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. नीतीश कुमार बीते मार्च महीने में संसद के उच्च सदन के लिए बिहार से निर्वाचित हुए थे. वह लगभग दो दशक तक बिहार में सत्ता के केंद्र में रहे.
इसके अलावा, वह जनता दल यूनाइटेड के मुखिया भी हैं. राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के साथ ही नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल से अपनी नई Political पारी शुरू की है. नीतीश ने दिल्ली से लौटने के बाद बिहार के Chief Minister पद से इस्तीफा दे दिया था. नीतीश कुमार द्वारा बिहार के Chief Minister पद से इस्तीफा देने के उपरांत सम्राट चौधरी के नेतृत्व राज्य की नई Government का गठन किया गया.
–
जीसीबी/डीकेपी