भारत की युवा शक्ति का दृढ़ संकल्प अतुलनीय : प्रधानमंत्री मोदी

New Delhi, 2 मार्च . Prime Minister Narendra Modi ने देश के युवाओं की शक्ति की प्रशंसा करते हुए एक संदेश में आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति के महत्व को रेखांकित किया है. उन्होंने कहा कि आज हमारा देश अपने सपनों को साकार कर रहा है.

Prime Minister मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि India की युवा शक्ति का दृढ़ संकल्प अतुलनीय है. उन्होंने Monday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतवर्ष की युवाशक्ति का दृढ़ संकल्प अतुलनीय है. हमारे युवा साथी जो ठान लेते हैं, वो करके दिखाते हैं. यही वजह है कि आज हमारा देश अपने सपनों को साकार कर रहा है.”

उन्होंने एक ‘संस्कृत सुभाषितम्’ भी शेयर किया है. पीएम मोदी ने लिखा, “न वा उ मां वृजने वारयन्ते न पर्वतासो यदहं मनस्ये. मम स्वनात् कृधुकर्णो भयात एवेदनु द्यून्किरणः समेजात्.”

‘संस्कृत सुभाषितम्’ कहा गया है, “आपके आत्मविश्वास की शक्ति गहन है. कोई भी आपके आत्मनिर्णय को कुचल नहीं सकता. बड़े पहाड़ के आकार की बड़ी बाधाएं भी आपके मार्ग में बाधा नहीं डाल सकतीं. आप सूर्य से अधिक शक्तिशाली हैं बशर्ते आपके पास इच्छा-शक्ति हो.”

बता दें कि Prime Minister मोदी ने दिसंबर 2025 से भारतीय परंपरा के कालजयी ज्ञान को आधुनिक नीति और जन-संवाद से जोड़ने के लिए समय-समय पर संस्कृत सुभाषित (प्रेरणादायक श्लोक) शेयर करना शुरू किया है. वे अक्सर अपने भाषणों, ‘मन की बात’ और social media पोस्ट के माध्यम से संस्कृत सुभाषित शेयर करते हैं.

संस्कृत सुभाषितों को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करके Prime Minister मोदी समकालीन शासन को India की सभ्यतागत ज्ञान से सचेत रूप से जोड़ रहे हैं और प्राचीन श्लोकों का उपयोग विकास, स्थिरता, लैंगिक न्याय, नैतिक नेतृत्व और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व जैसी आधुनिक प्राथमिकताओं को समझाने के लिए कर रहे हैं. पीएम मोदी ने 8 दिसंबर को पहले सुभाषित में India के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन में संस्कृत की स्थायी प्रासंगिकता को रेखांकित किया था.

डीसीएच/

Leave a Comment