‘अपनी टीम पर ध्यान दो’, भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचते ही फैंस ने पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर को किया ट्रोल

New Delhi, 2 मार्च . भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद Pakistan के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को social media पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

मोहम्मद आमिर ने Pakistan के एक टीवी शो में कुछ दिन पहले कहा था कि Pakistan क्वालीफाई करे या न करे, लेकिन India निश्चित रूप से सेमीफाइनल में नहीं जाएगा. यह बयान उन्होंने कई बार दोहराया था.

भारतीय क्रिकेट टीम ने Sunday को कोलकाता में खेले गए सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. इसके बाद से आमिर social media पर भारतीय फैंस के निशाने पर हैं.

भारतीय फैंस आमिर को सलाह दे रहे हैं कि वे भारतीय टीम पर कोई टिप्पणी करने की जगह अपनी टीम को देखें और उसमें सुधार के लिए प्रयास करें. social media पर कई फैंस ने आमिर को उनकी फिक्सिंग वाली पुरानी कहानी भी याद दिलाई है.

भारतीय टीम ने संजू सैमसन की बेहतरीन और नाबाद 97 रन की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 196 रन का लक्ष्य दिया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने एक-एक कर अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के विकेट गंवा दिए. पारी की शुरुआत करने आए संजू सैमसन ने 50 गेंद पर 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन की पारी खेल India को जीत दिलाई. India ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीता. सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 5 मार्च को Mumbai के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

पीएके

Leave a Comment