
वाराणसी, 28 अप्रैल . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Tuesday को काशी में आयोजित नारी वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना की और महिलाओं के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर किए गए कार्यों को अभूतपूर्व बताया.
उन्होंने अपने संबोधन में भावुक अंदाज में कहा कि वह उस मां को नमन करते हैं, जिन्होंने पीएम Narendra Modi जैसे यशस्वी नेतृत्व को जन्म दिया, जिसने न केवल अपनी मां बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया. उन्होंने कहा कि आज देश महिला सशक्तिकरण से आगे बढ़कर ‘विमेन-लेड डेवलपमेंट’ की दिशा में अग्रसर है.
नवीन ने कहा कि केंद्र Government की योजनाओं—जैसे हर घर शौचालय, उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी अभियान—ने महिलाओं के जीवन स्तर में ठोस सुधार किया है. इन पहलों ने न केवल महिलाओं की गरिमा बढ़ाई है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी मजबूत आधार तैयार किया है. उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को नए अवसर मिल रहे हैं और वे आज कृषि से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं. गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय आयोजनों में महिलाओं द्वारा सैन्य और अर्धसैनिक बलों का नेतृत्व करना इस बदलाव का स्पष्ट उदाहरण है.
नितिन नवीन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती Governmentें महिलाओं को वह सम्मान नहीं दे सकीं, जो वर्तमान Government ने दिया है. उन्होंने कहा कि कई मौकों पर विपक्ष ने Government की योजनाओं और संकल्पों में बाधा डालने का प्रयास किया, लेकिन Prime Minister मोदी ने हर बार अपने संकल्प को सिद्ध करके दिखाया है. काशी की विशेषता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल एक शहर नहीं, बल्कि एक जीवंत सांस्कृतिक चेतना है. जिस तरह मां गंगा भारतीय जीवनधारा को पोषित करती हैं, उसी तरह देश की महिलाएं परिवार और समाज के निर्माण की आधारशिला हैं.
उन्होंने कहा कि Prime Minister आवास योजना के तहत महिलाओं को घर का स्वामित्व मिला, जिससे उनका सामाजिक सम्मान बढ़ा है, वहीं उज्ज्वला योजना ने उन्हें धुएं से मुक्ति दिलाई. ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों ने बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभाई है, जबकि तीन तलाक पर लिए गए फैसले से मुस्लिम महिलाओं को न्याय और सम्मान मिला है.
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं खेल, शिक्षा, विज्ञान और तकनीक के हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं, जो बदलते India की नई तस्वीर है. सम्मेलन में मौजूद महिलाओं के उत्साह को उन्होंने इस परिवर्तन का प्रतीक बताया और विश्वास जताया कि महिला नेतृत्व देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.
–
विकेटी/डीकेपी