कांग्रेस के अंदर ‘ब्रीफकेस मॉडल’ गांधी परिवार के भ्रष्टाचारा को दिखाता है: भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी

New Delhi, 7 दिसंबर . पंजाब की पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू के पार्टी हाईकमान पर लगाए आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साधा है. भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस के अंदर ‘ब्रीफकेस मॉडल’ राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पर्सनल भ्रष्टाचार को दिखाता है.

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने से बातचीत में कहा, “यह राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ भ्रष्टाचार का साफ मामला है. अब यह साफ हो गया है कि उनका मॉडल भ्रष्ट है. वह ‘ब्रीफकेस’ वाला मॉडल है. इस मॉडल के तहत, किसी व्यक्ति को प्रभाव और पक्षपात से कांग्रेस पार्टी का Chief Minister उम्मीदवार बनाया जाता है.”

उन्होंने राहुल गांधी की लाइफस्टाइल और विदेश दौरों पर भी प्रश्नचिन्ह लगाए. प्रदीप भंडारी ने कहा, “राहुल गांधी और सोनिया गांधी 11 साल से विपक्ष में हैं. राहुल गांधी 95 चुनाव हार चुके हैं. इसके बावजूद इनकी इतनी शानदार जीवनशैली क्यों है? राहुल गांधी लगातार विदेश दौरे करते हैं? इनका सबका फंड 500 करोड़ रुपए वाले ‘ब्रीफकेश मॉडल’ से आता है.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को इस पर जवाब देना चाहिए. अगर वे चुप रहे तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि गांधी परिवार पूरे ब्रीफकेस और सूटकेस वाले मामले में पर्सनल पैसा लेता है.

इसी बीच, प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाए कि गांधी परिवार ने कभी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का सम्मान नहीं किया.

उन्होंने कहा, “जवाहरलाल नेहरू ने यह पक्का किया कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर चुनाव हार जाएं. जिस व्यक्ति ने भीमराव अंबेडकर को चुनाव में हराया, उन नारायण काजरोलकर को कांग्रेस पार्टी ने पद्म अवॉर्ड दिया. कांग्रेस पार्टी ने 70 सालों तक संविधान दिवस इसलिए नहीं मनाया, क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि भीमराव अंबेडकर को लोग याद करें.”

प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार और जवाहर लाल नेहरू, ये सभी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर से नफरत करते थे. यही वजह है कि चाहे वह किताबों में हो या राष्ट्रीय स्तर का कोई कार्यक्रम, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की किसी भी पहचान को नजरअंदाज किया गया.

उदाहरण देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “आरक्षण के खिलाफ बोलने वाले पहले व्यक्ति राजीव गांधी थे. उन्होंने संसद में आरक्षण के खिलाफ लंबा भाषण दिया था. यह सब बातें दर्शाती हैं कि नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक, गांधी परिवार ने भीमराव अंबेडकर का अपमान किया. यह परिवार हमेशा बाबासाहेब से नफरत करता आया है.”

डीसीएच/

Leave a Comment