
Lucknow, 7 दिसंबर . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री अनिल राजभर ने Sunday को दावा किया है कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब कांग्रेस मुक्त India का सपना साकार होगा.
मंत्री अनिल राजभर का बयान उस वक्त आया है जब नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस पर 500 करोड़ रुपए लेकर सीएम बनाने का आरोप सामने आया है.
राजभर ने से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की राजनीति को भ्रष्ट कर दिया है और राजनीति की छवि को इतना खराब कर दिया है कि आज देश का हर बच्चा यह जानता है. देश इन सभी कामों के लिए कांग्रेस पार्टी को सजा दे रहा है और देता रहेगा. एक समय आएगा और आप देखेंगे, जब कांग्रेस-मुक्त India का सपना हमारे सामने सच होगा.
मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर के बयान पर राजभर ने कहा कि ये बड़बोले लोग जो हैं आने वाले चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी. भारतीय जनता पार्टी की Government बनेगी, फिर देखिएगा ये क्या बोलते हैं. स्वामी रामदेव और जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला के बयान पर भी अनिल राजभर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वामी रामदेव के बयान का स्वागत करते हैं.
वहीं, उन्होंने उमर अब्दुल्ला के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस वेंटिलेटर पर है. इंडी अलायंस से लोग बीच से निकल गए हैं. अलायंस में शामिल दल एक दूसरे का पैर खींचते हैं, एक दूसरे को मिटाने की साजिश रचते हैं.
इंडिगो फ्लाइट में देरी और कैंसिलेशन पर उन्होंने कहा कि कल एक मीटिंग हुई थी और कई मुद्दों पर चर्चा हुई. Government ने किराए के लिए भी एक लिमिट तय की थी. मैं समझता हूं कि यह मामला गंभीर हो गया है. पिछले दो-तीन दिनों में देश के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जैसा कि आप सभी ने देखा है. Government ने इस पर ध्यान दिया है और इसका पक्का, ठोस समाधान निकाला जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो.
–
डीकेएम/एएस