दिल्ली में पाकिस्तान के आईएसआई से जुड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

New Delhi, 16 जून . दिल्ली Police की स्पेशल सेल ने राजधानी में सक्रिय Pakistan-समर्थित आतंकी और आपराधिक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

Police के अनुसार, आरोपी Pakistan स्थित सरगना शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी अजमल गुर्जर के इशारे पर काम कर रहे थे. यह गिरोह पंजाब के रास्ते Pakistan से अवैध हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी करता था और उन्हें दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था.

Police ने पांच पिस्तौल, 41 जिंदा कारतूस, सात मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो एसयूवी बरामद की है. गिरोह युवाओं को अपने नेटवर्क में शामिल करने के लिए social media प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता था.

आरोप है कि नए लोगों को जल्दी पैसा कमाने के लालच और आपराधिक दुनिया की चकाचौंध में फंसाकर हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी में धकेल दिया जाता था. मई 2026 में स्पेशल सेल को खुफिया जानकारी मिली कि शहजाद भट्टी और अजमल गुर्जर दिल्ली-एनसीआर में बड़े आपराधिक और आतंकी गतिविधियों की योजना बना रहे हैं.

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए Police ने जाल बिछाकर मोहित उर्फ ​​योगी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से कथित तौर पर अवैध हथियार और Pakistan स्थित हैंडलर्स से उसके संबंधों के सबूत बरामद हुए.

पूछताछ के दौरान Police को पता चला कि नेटवर्क के सदस्य दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में कई महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी कर रहे थे. जांच में आगे पता चला कि आरोपी ड्रोन के जरिए Pakistan से पंजाब में गिराए गए हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप इकट्ठा कर दिल्ली-एनसीआर ले जा रहे थे.

इस गिरोह के कई सदस्यों का आपराधिक रिकॉर्ड है, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित मामले शामिल हैं.

दिल्ली Police अब गिरोह के फरार सदस्यों, हथियार आपूर्तिकर्ताओं और इस ऑपरेशन को वित्तपोषित करने में शामिल लोगों की तलाश कर रही है.

एमएस/

Leave a Comment