युवाओं की शक्ति से साकार होगा विकसित भारत-2047 का सपना: ओम बिरला

New Delhi, 16 जून . Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने Tuesday को संविधान सदन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में आयोजित विकसित India युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों के साथ संवाद भी किया.

ओम बिरला ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश के विभिन्न राज्यों, भाषाओं और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतिनिधित्व करते हुए यहां उपस्थित युवा शक्ति India की लोकतांत्रिक चेतना, राष्ट्रीय एकता और उज्ज्वल भविष्य का सशक्त प्रतीक है. विविधताओं के मध्य एक लक्ष्य, एक संकल्प और एक India की भावना ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसने India को विश्व में विशिष्ट पहचान प्रदान की है.

उन्होंने कहा कि India का लोकतंत्र केवल एक शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि संवाद, सहमति, सहभागिता और जनभागीदारी की जीवंत परंपरा है. युवा संसद इसी लोकतांत्रिक संस्कृति का सशक्त मंच है, जो युवाओं में नेतृत्व, कर्तव्यबोध, तार्किक चिंतन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने के संस्कार विकसित करती है. लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक है, किंतु मनभेद नहीं, विचारों की विविधता उसकी शक्ति है और राष्ट्रीय हित उसकी सर्वोच्च कसौटी.

बिरला ने कहा कि आज India विश्व के युवा ऊर्जा संपन्न राष्ट्रों में अग्रणी है. शिक्षा, कौशल, नवाचार और राष्ट्रीय कर्तव्यबोध से युक्त यही युवा शक्ति विकसित भारत-2047 के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाएगी. विश्वास है कि आज यहां उपस्थित अनेक युवा भविष्य में विभिन्न राष्ट्रीय संस्थाओं का नेतृत्व करते हुए India को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में संबोधित करते हुए बिरला ने India के युवाओं को उम्मीदों से भरे, महत्वाकांक्षी और बड़े सपनों से प्रेरित बताया. उन्होंने कहा कि India के युवा एक विकसित राष्ट्र के भविष्य के पीछे सबसे बड़ी ताकत हैं. उनका दृढ़ संकल्प, नई सोच और नेतृत्व की क्षमता 2047 के India को आकार देने में अहम भूमिका निभाएगी.

Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आने वाले वर्षों में India के युवा विज्ञान, तकनीक, रिसर्च और इनोवेशन में दुनिया का नेतृत्व करेंगे. आज पूरी दुनिया India के युवाओं को उम्मीद, आत्मविश्वास और भविष्य की संभावनाओं के प्रतीक के रूप में देखती है.

‘विकसित भारत’ के विजन के सामूहिक स्वरूप पर बिरला ने कहा कि विकसित India का सपना किसी एक व्यक्ति, संस्था या Government की इच्छा नहीं है. विकसित India का सपना 140 करोड़ भारतीयों का साझा राष्ट्रीय संकल्प है.

बिरला ने कहा कि 2047 तक इस लक्ष्य को हासिल करने की जिम्मेदारी मुख्य रूप से आज के युवाओं के कंधों पर है.

उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं की ऊर्जा, इनोवेशन, साहस और दृढ़ संकल्प विकसित India के सपने को हकीकत में बदलने में सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment