
New Delhi, 17 मार्च . बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद Union Minister गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुछ विधायकों ने राहुल गांधी के नेतृत्व को नकार दिया है. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी को पहले अपना घर संभालना चाहिए.
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव अब विपक्ष के नेता पद के लिए योग्य नहीं हैं और उन्हें खुद इस्तीफा दे देना चाहिए. जनता के बाद अब उनके पार्टी के लोगों को ही उन पर विश्वास नहीं रह गया है.
BJP MP निशिकांत दुबे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हमने आज से यह तय किया है कि तारीख के अनुसार कांग्रेस ने देश के साथ क्या अच्छा किया, क्या बुरा किया, उससे देश की नीतियां कैसे प्रभावित हुईं और कैसे हम विकसित India नहीं बन पाए. यह सब मैं 365 दिन एक्स पर पोस्ट करूंगा.
उन्होंने कहा कि संसद में, संसद के बाहर यह पता होना चाहिए कि Prime Minister Narendra Modi ने बड़ा काम किया है और हम विकसित India 2047 बनने की प्रक्रिया में हैं. हम आज चौथी अर्थव्यवस्था हैं. जब हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, तो उसमें जो एक बाधा है, युवाओं, किसानों को भड़काना, जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं हैं, उन पर जो हमले हो रहे हैं, उनको जनता को बताना और याद दिलाना कि कांग्रेस ने सच में घटिया काम किया है और वह जनता को गुमराह कर रही है. यही मेरा मकसद है.”
BJP MP शशांक मणि ने कहा, “इस संसद सत्र में जिस तरह का कोलाहल विपक्ष मचा रहा था, इसके विरोध में जब Lok Sabha अध्यक्ष ने सांसदों को निलंबित किया, तो उससे सांसदों में एक संदेश गया कि छोटे-छोटे मुद्दे को लेकर वेल में आ जाना, सबसे बड़ी सदन को स्थगित करने के लिए नारेबाजी करना है. यह सब निंदनीय है और इस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. कल जो आम सहमति बनी है, वह पूरे देश के लिए बहुत अच्छी है. अनावश्यक नारेबाजी यहां नहीं होनी चाहिए.”
Union Minister राजीव रंजन सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने विधानसभा चुनाव में उन्हें उचित स्थान पर पहुंचाया है और अब वे जो भी बयान दें, उसका असर नहीं पड़ेगा. तेजस्वी यादव को अपना घर संभालना चाहिए, जो वे नहीं कर पा रहे हैं. दूसरे लोगों पर आरोप लगाना ठीक नहीं है.
–
वीसी