राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस सांसदों की मांग, दलबदल कानून की समीक्षा हो

New Delhi, 17 मार्च . बिहार राज्यसभा चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वे हमारी पार्टी के नेताओं को तोड़कर अपनी Government बना रहे हैं. इससे पहले आपने Maharashtra में भी देखा था.

कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “खरीद-फरोख्त के आरोप भाजपा पर लगे हैं. वे लोग इसमें माहिर हैं. उन्होंने Maharashtra में भी इसी तरह Government को तोड़ा था, इनके लिए ये कोई नई बात नहीं है. ये भाजपा का मॉडल है कि जहां जीत न पाओ वहां दूसरे हथकंडों से सत्ता पर कब्जा होना चाहिए. वे प्रजातंत्र का बहुत अधिक नुकसान कर रहे हैं. हम इसका विरोध करते हैं.”

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “खैर, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि Political नैतिकता और भी निचले स्तर पर गिर गई है. लोग अब उस Political पार्टी का सम्मान नहीं करते, जिसने उन्हें सत्ता में बैठाया था. अब समय आ गया है कि दलबदल विरोधी कानून पर गंभीरता से पुनर्विचार किया जाए, क्योंकि हर चुनाव में ‘हॉर्स-ट्रेडिंग’ (खरीद-फरोख्त) के ये आरोप और बाहरी तरीकों से बार-बार Governmentों को गिराना जो कभी एक छोटी-मोटी गतिविधि हुआ करती थी, अब एक बड़े पैमाने का ऑपरेशन बन गया है.”

कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, “लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटनाएं हैं. लोगों को, देश की जनता को देखना चाहिए कि कैसे लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर का चुनाव हो रहा है और वहां सौदा किया जा रहा है. चुनाव आयोग को इसमें संज्ञान लेना चाहिए, कार्रवाई की जानी चाहिए और जिन विधायकों ने पार्टी लाइन के विपरीत ये कृत्य किया उनकी सदस्यता भी रद्द होनी चाहिए.”

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में कहा जाता है न कि पापों का प्रायश्चित करना ही पड़ता है तो इसका प्रायश्चित उन्हें करना पड़ेगा. जो लोग जीतकर आ रहे हैं. मैं उनसे कहूंगा कि आप अपनी नैतिकता को त्याग दीजिए, आपमें नैतिक बल रहा नहीं.

कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, “संख्या बल था ही नहीं तो तीसरा उम्मीदवार क्यों खड़ा किया गया? वे वोट चोरी में ही विश्वास रखते हैं. लोकतंत्र में भाजपा विश्वास नहीं करती है. जिस तरह के हथकंडे अपनाए गए हैं, वह बहुत ही निंदनीय है.”

उन्होंने कहा कि हम हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अपील करते हैं कि क्योंकि विधायकों के नाम उजागर नहीं किए गए हैं, उनके नाम उजागर किए जाएं. जिन विधायकों ने क्रॉस वोट किया है उन पर जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो रही है.

वीसी

Leave a Comment