
चेन्नई, 23 अप्रैल . तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Thursday को पूरे राज्य में मतदान हो रहा है. इस अवसर पर सिनेमा जगत की कई हस्तियां अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं. Actor और राज्यसभा सांसद कमल हासन अपनी बेटी Actress श्रुति हासन के साथ चेन्नई के टेयनमपेट स्थित एल्डम्स रोड पर चेन्नई हाईस्कूल मतदान केंद्र पहुंचे.
उनके आने पर मतदान केंद्र के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई. Actress श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैंने वोट कर दिया, आपने किया?” इस पोस्ट के साथ उन्होंने मतदान की तस्वीर भी साझा की. पिता-पुत्री की जोड़ी ने सुबह ही मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई. कमल हासन अपनी पार्टी मक्कल नीति मैयम (एमएनएम) के साथ इस बार चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन उन्होंने डीएमके गठबंधन को समर्थन दिया है.
इसी दौरान Actor अजित कुमार भी चेन्नई के तिरुवनमियुर स्थित एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे. सफेद कपड़ों में आए अजित के आने से वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. अजित कुमार ने मतदान के बाद वहां से निकलते हुए फैंस का अभिवादन किया.
वहीं, Actor गौतम राम कार्तिक ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. वे राज्य भर में शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे. Actor-राजनेता और टीवीके के प्रमुख थलापति विजय ने चेन्नई के नीलंगराई स्थित एक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. विजय की पार्टी इस चुनाव में पहली बार पूर्ण रूप से मैदान में है और वेह खुद दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं.
तमिलनाडु चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. हर मतदान केंद्र पर पर्याप्त Police बल तैनात है. राज्य के सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह से शाम तक मतदान चलेगा. मतगणना 4 मई को होगी.
–
एमटी/पीएम