सांसद खेल महोत्सव से उभरेगी युवाओं की प्रतिभा: सीएम नायब सैनी

फतेहाबाद, 13 दिसंबर . युवाओं के भीतर खेल के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से BJP MPों की ओर से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. Haryana के फतेहाबाद में भी सांसद खेल महोत्सव राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के नेतृत्व में चल रहा है. खेल महोत्सव में युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए Saturday को प्रदेश के Chief Minister नायब सैनी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव से युवाओं की प्रतिभा सामने आएगी.

सीएम नायब सैनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने सिरसा Lok Sabha क्षेत्र में जमीनी स्तर पर युवाओं को जोड़ने और मोटिवेट करने के लिए ‘एमपी स्पोर्ट्स फेस्टिवल’ का आयोजन किया है. इस पहल के जरिए उन्होंने यहां एक संसदीय खेल मंच बनाया है. Prime Minister Narendra Modi ने इस बात पर जोर दिया है कि ऐसे खेल मुकाबले हर क्षेत्र में आयोजित किए जाने चाहिए.

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में जिन बच्चों ने जीत हासिल की है और जो शामिल हुए हैं, उन सभी बच्चों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. युवाओं को इस मंच से उनके बेहतर भविष्य की कामना भी करता हूं.

सीएम सैनी ने पीएम मोदी के फिट इंडिया का जिक्र करते हुए कहा कि अगर हमारा युवा फिट होगा तो India हिट होगा. उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की Government बनी है, तब से खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है. 2014 से पहले कितना बजट था और आज कितना बजट है? बहुत बड़ा अंतर आया है.

सीएम नायब सैनी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सांसद खेल महोत्सव मात्र एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह एक स्वास्थ्य उत्सव भी है. मैं सभी खिलाड़ियों का फतेहाबाद सांसद खेल महोत्सव में हार्दिक स्वागत करता हूं तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी के उत्साह, समर्पण और प्रदर्शन की सराहना करता हूं. Prime Minister Narendra Modi के विजन के अनुरूप खेलों को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में Haryana के खिलाड़ियों की भारी भागीदारी ने इसे सफल बनाया. इसके लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को हार्दिक बधाई. ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ अभियान को जमीनी स्तर पर सशक्त करने वाला यह प्रयास ‘फिट युवा फॉर विकसित भारत’ के स्पष्ट ध्येय को साकार करता है.”

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment