पहलगाम हमले की बरसी पर अमेरिकी और जापानी राजदूतों ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 22 अप्रैल . India में अमेर‍िकी राजदूत सर्जियो गोर ने Wednesday को पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ India की लड़ाई में अमेरिका के समर्थन की बात कही.

उन्होंने कहा कि यह हमला बेहद क्रूर था, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को 26 निर्दोष पर्यटकों को उनकी पहचान और धर्म पूछकर आतंकियों ने गोली मार दी थी. यह हाल के वर्षों में आम नागरिकों पर हुए सबसे बर्बर हमलों में से एक माना गया.

गोर ने social media प्लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, “पहलगाम हमले की पहली बरसी पर हम उन मासूम लोगों को याद करते हैं और उनके परिवारों के साथ दुख साझा करते हैं. अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ India के साथ खड़ा है.”

जापान के India में राजदूत ओनो केइची ने भी इस हमले की निंदा की और कहा कि जापान हर तरह के आतंकवाद की निंदा करता है और India के साथ खड़ा है.

उन्होंने पोस्‍ट में लिखा, “पहलगाम आतंकी हमले को एक साल हो गया है. हम उन निर्दोष लोगों को याद करते हैं. जापान आतंकवाद के हर रूप की निंदा करता है और India के साथ मिलकर शांति और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

यह हमला द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) नाम के संगठन ने किया था, जो Pakistan स्थित लश्कर-ए-तैयबा का एक हिस्सा माना जाता है. हमलावरों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर निशाना बनाया और कुछ लोगों को कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया, ताकि गैर मुसलमानों की पहचान हो सके.

मरने वालों में 25 पर्यटक और एक स्थानीय पोनी राइड ऑपरेटर शामिल था, जिसने दूसरों को बचाने की कोशिश की थी. कई पीड़ित हाल ही में शादीशुदा थे और उनके परिवार के सामने ही उन्हें गोली मार दी गई.

इस हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 6 और 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था. इसमें Pakistan और Pakistan के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक और सीमित सैन्य कार्रवाई की गई.

Governmentी सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन में आतंकी ढांचों को नुकसान पहुंचाया गया और India की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूत संदेश दिया गया, जबकि रणनीतिक संयम भी बनाए रखा गया.

एवाई/वीसी

Leave a Comment