आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने से देश में शांति स्थापित होगी : पूर्व मंत्री उषा ठाकुर

Bhopal , 17 दिसंबर . Madhya Pradesh की पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हमले को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि आज की तारीख में विश्व के कई देश आतंकवाद से पीड़ित होकर त्राहि-त्राहि कर रहे हैं. इस तरह की व्यवस्था विश्व शांति के खिलाफ है.

उन्होंने Wednesday को से बातचीत में कहा कि आज की तारीख में आतंकवाद एक गंभीर समस्या का रूप धारण कर चुका है. ऐसी स्थिति में सभी को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ कड़ा कदम उठाना होगा ताकि पूरे देश में शांति को स्थापित करने की दिशा में हम आगे बढ़ सकें, अन्यथा आगामी दिनों में स्थिति और ज्यादा विकराल हो सकती है.

उषा ठाकुर ने कहा कि हमारी Government यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में कहीं पर कोई भी आतंकी गतिविधि देखने को नहीं मिले. Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आतंकवाद से निपटने के लिए वैश्विक मंच पर एक नीति बनाने में जुटे हैं, जिससे आतंकवाद का खात्मा सुनिश्चित हो सके. आतंकवाद पूरे मानव समुदाय के लिए खतरा है.

भाजपा नेता ने कहा कि Prime Minister मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से ठोस नीति बनाए जाने के बाद आतंकवाद का पूरी तरह से खात्मा होगा और इस तरह से हम 2047 तक विकसित India का संकल्प पूरा करने में सफल रहेंगे. हम इस संकल्प को हर हाल में पूरा करके रहेंगे. अगर कोई भी हमारे इस उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में बीच में आएगा, तो उसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह से विश्व का हर देश आतंकवाद से पीड़ित होता हुआ नजर आ रहा है, उसे देखते हुए सभी देश इस बात को भलीभांति समझ रहे हैं कि हमें इससे खुद भी बचना होगा और दूसरों को भी बचाना होगा, तभी जाकर आगे चलकर स्थिति अनुकूल हो पाएगी.

एसएचके/एसके

Leave a Comment