
रांची, 17 दिसंबर . कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने पृथ्वीराज चव्हाण के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दिए विवादित बयान से किनारा कर लिया है. उन्होंने कहा कि मैं उनके बयान से सहमत नहीं हूं. हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पराक्रम दिखाते हुए Pakistan के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया.
रांची में समाचार एजेंसी से खास बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि हम इससे सहमत नहीं हैं. हमारी सेना की ताकत और रणनीति पूरी तरह से मजबूत थी. हमारी सेना Pakistan में घुस गई थी, आतंकवादी ठिकानों पर हमला कर रही थी और तबाही मचा रही थी. सवाल यह उठता है कि सीजफायर क्यों किया गया? जब हमारी सेना की ताकत और रणनीति अपने चरम पर थी, तब डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार कहा कि उन्होंने सीजफायर करवाया. देश के Prime Minister ने अभी तक डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर कोई जवाब नहीं दिया है. देश की Government को बताना चाहिए कि सीजफायर के बाद हमने युद्ध में क्या खोया और क्या पाया.
राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा को लेकर उठ रहे सवालों पर कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के Prime Minister भी विदेश यात्राओं पर जाते हैं. जब संसद का सेशन चल रहा होता है, तब भी Prime Minister विदेश जाते हैं. Prime Minister को देश में रहकर विपक्ष के सवालों का जवाब देना चाहिए. राहुल गांधी और विपक्ष सवाल उठाते रहेंगे. हमारा मानना है कि आप कितनी भी कोशिश कर लें, विपक्ष को चुप नहीं कराया जा सकता. विपक्ष सवाल उठाता रहेगा.
इथियोपिया द्वारा पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने पर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि यह अच्छी बात है कि उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला. लेकिन जिसने India में समानता सुनिश्चित करने के लिए काम किया, जिसने India के लोगों और मजदूरों को आवाज दी, अगर आप गांधी के अपने देश में गांधी के विचारों और उनके नाम को मिटा देते हैं, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपको विदेश में पहचान मिलती है. अगर आप देश में गांधी के विचारों का सम्मान करते हैं, तो स्वाभाविक रूप से, वह सम्मान ही सबसे बड़ा सम्मान है.
–
डीकेएम/पीएसके