
New Delhi, 10 जून . योगगुरु बाबा रामदेव ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और उनके अब तक के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश को नई दिशा और नई पहचान दी है.
उन्होंने से कहा कि अब तक जवाहरलाल नेहरू देश के सबसे लंबे समय तक Prime Minister रहने वाले नेता थे, लेकिन Prime Minister मोदी ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए देश के नेतृत्व में नया इतिहास रचा है.
बाबा रामदेव ने कहा कि पीएम मोदी केवल वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि आने वाले 200 से 500 वर्षों के India की मजबूत नींव रखने का काम कर रहे हैं. Prime Minister आत्मनिर्भर India के संकल्प के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और विकसित India के लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर परिश्रम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी आज दुनिया के शीर्ष नेताओं में गिने जाते हैं और वैश्विक स्तर पर उनकी अलग पहचान है. उनके नेतृत्व में योग, आयुर्वेद, स्वदेशी और सनातन संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई प्रतिष्ठा मिली है. पीएम मोदी ने India और भारतीयता का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ाया है.
योग गुरु ने कहा कि आज विश्व के किसी भी देश में जब कोई भारतीय जाता है तो उसे सम्मान और गर्व की नजर से देखा जाता है. इसके पीछे Prime Minister मोदी के नेतृत्व और India की बढ़ती वैश्विक साख की बड़ी भूमिका है. बाबा रामदेव ने Prime Minister मोदी के कई महत्वपूर्ण फैसलों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 को हटाने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्यों को देश लंबे समय तक याद रखेगा. इन निर्णयों से देश को नई प्रेरणा मिली है और लोगों में राष्ट्रीय गौरव की भावना मजबूत हुई है.
उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण से जुड़ी सैकड़ों नीतियों, योग, आयुर्वेद और सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर सम्मान दिलाने में Prime Minister का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. बाबा रामदेव ने उनके नेतृत्व को India की बड़ी ताकत बताते हुए उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि देश Prime Minister मोदी के नेतृत्व पर गर्व करता है और आगे भी करता रहेगा.
–
वीकेयू/एबीएम