टी20 विश्व कप: पाकिस्तान के लिए आसान नहीं ‘मिशन नामीबिया’, मंडरा रहा बाहर होने का खतरा

कोलंबो, 18 फरवरी . Pakistan क्रिकेट टीम Wednesday को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में नामीबिया के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलेगी. Pakistan के लिए यह मैच अहम है और विश्व कप के अगले स्टेज (सुपर-8) में पहुंचने के लिए उसे नामीबिया को हराना ही होगा.

Pakistan ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर की शुरुआत नीदरलैंड और यूएसए के खिलाफ लगातार मैचों में जीत के साथ की थी. India के खिलाफ Pakistan को 61 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. भारत-Pakistan मैच के बाद ग्रुप ए में India पहले, यूएसए दूसरे और Pakistan तीसरे स्थान पर है. नीदरलैंड चौथे और नामीबिया पांचवें स्थान पर हैं. यूएसए और Pakistan दोनों के समान (4) अंक हैं, लेकिन India से हार के बाद Pakistan का रन रेट निगेटिव हो गया है और वह तीसरे नंबर पर चल गया है.

सुपर-8 में पहुंचने के लिए Pakistan के लिए जरूरी है कि वह अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करे. नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद Pakistan के 8 अंक हो जाएंगे और टीम आसानी से सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, लेकिन हार Pakistan को विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा सकती है. Pakistan की हार के बाद बेहतर रन रेट के आधार पर यूएसए अगले स्टेज में चली जाएगी.

कागज पर Pakistan के सामने नामीबिया कमजोर है. इस विश्व कप में नामीबिया का प्रदर्शन भी साधारण रहा है. टीम अपने तीन शुरुआती मैच हारकर विश्व कप से बाहर हो चुकी है, लेकिन India के खिलाफ मैच में नामीबिया ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था. नामीबिया के India के 5 विकेट पारी की अंतिम 11 गेंदों पर झटके थे. नामीबिया के कप्तान इरासमस ने बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए थे. वह Pakistan के लिए खतरा हो सकते हैं.

स्कोरबोर्ड पर पर्याप्त रन की वजह से भारतीय टीम को जीतने में परेशानी नहीं हुई, लेकिन अगर नामीबिया ने अपना वही गेंदबाजी प्रदर्शन दोहराया तो Pakistan के लिए मुश्किल हो जाएगा. Pakistan की बल्लेबाजी टूर्नामेंट में साधारण रही है. ऐसे में नामीबिया के खिलाफ टीम को मुश्किल हो सकती है. नामीबिया के खिलाफ मैच को Pakistan किसी भी कीमत पर हल्के में नहीं लेगा और जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देगा.

Pakistan और नामीबिया का मैच कोलंबो में भारतीय समायनुसार 3 बजे शुरू होगा. कोलंबो में बारिश के आसार हैं, लेकिन मैच के समय बारिश की संभावना कम है. ऐसे में मैच होगा, लेकिन बारिश हुई तो पूर्व निर्धारित शेड्यूल में बदलाव हो सकता है, या फिर ओवरों की संख्या कम हो सकती है. बारिश होने की स्थिति में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएगा. यह नामीबिया का पहला अंक होगा, वहीं Pakistan 1 अंक के साथ 5 अंक के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी.

Pakistan और नामीबिया के बीच पूर्व में 1 मुकाबला खेला गया है जिसमें Pakistan विजयी रही है.

पीएके

Leave a Comment