टी20 मुंबई लीग 2026: सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे का नाम रिटेंशन लिस्ट में शामिल

Mumbai , 25 अप्रैल . Mumbai क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने टी20 Mumbai लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी की है. सूची में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और सीनियर खिलाड़ियों श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे का नाम शामिल है.

अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे और सरफराज खान जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों को रिटेन करने और यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे को आइकन प्लेयर्स के तौर पर रखने के साथ, फ्रेंचाइजी ने एक मजबूत कोर हासिल कर लिया है, जो लीग के बढ़ते कद को दिखाता है.

आठ टीमों में से हर एक ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया.

ट्रायम्फ नाइट्स Mumbai नॉर्थ ईस्ट ने सूर्यकुमार (आइकन प्लेयर) को रिटेन किया है. साथ में आयुष और सूर्यांश शेडगे भी हैं. पिछले सीजन की रनर-अप सोबो Mumbai फाल्कन्स ने श्रेयस अय्यर (आइकन प्लेयर), अंगकृष रघुवंशी और हर्ष अघव को रिटेन किया है. डिफेंडिंग चैंपियन Mumbai साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने तुषार देशपांडे (आइकन प्लेयर) के साथ सिद्धेश लाड और रोहन राजे को रिटेन किया है.

बांद्रा ब्लास्टर्स ने यशस्वी को अपना आइकॉन प्लेयर चुना है. उनके साथ सुवेद पारकर और ध्रुमिल मटकर भी रिटेन हुए हैं. एआरसीएस अंधेरी ने शिवम दुबे (आइकन प्लेयर) को प्रग्नेश कनपिल्लेवार और दीपक शेट्टी के साथ रिटेन किया है. आकाश टाइगर्स Mumbai वेस्टर्न सबर्ब्स ने सरफराज खान (आइकन प्लेयर) के साथ शम्स मुलानी और जय बिस्टा को रिटेन किया है.

नॉर्थ Mumbai पैंथर्स ने अजिंक्य रहाणे (आइकन प्लेयर) के साथ अभिज्ञान कुंडू और तनुश कोटियन को रिटेन किया है. ईगल थाने स्ट्राइकर्स ने शार्दुल ठाकुर (आइकन प्लेयर) के साथ अथर्व अंकोलेकर और साईराज पाटिल को रिटेन किया है.

रिटेन किए गए कई प्लेयर्स इंडियन प्रीमियर लीग और इंटरनेशनल लेवल पर अपना अच्छा परफॉर्मर रहे हैं. ये खिलाड़ी अपनी टीमों के लिए अनुभव और युवा जोश के बेहतर संतुलन बनाते हुए दिखेंगे.

एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, “यह सभी फ्रेंचाइजी की तरफ से इरादे का एक मजबूत बयान है. इंडियन क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नामों को रिटेन करना टी20 Mumbai लीग की ताकत और विश्वसनियता को दिखाता है जो उसने इतने सालों में बनाई है. साथ ही, युवा और उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए ऐसे जाने-माने स्टार्स के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका उनके बतौर खिलाड़ी विकास के लिए बहुत कीमती है. इतने हाई-क्वालिटी कोर के साथ, हम एक ऐसे सीजन के लिए तैयार हैं जो कॉम्पिटिशन और क्रिकेट के ओवरऑल मानक को और ऊंचा करेगा.”

लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन राजदीप गुप्ता ने कहा, “ये रिटेंशन फ्रेंचाइजियों की रणनीतिक स्पष्टता और Mumbai में मौजूद प्रतिभा की गहराई को दिखाते हैं. जाने-माने खिलाड़ी और उभरते हुए खिलाड़ियों का मिश्रण इसे अब तक के सबसे रोमांचक सीजन में से एक बना देगा. रिटेंशन रणनीति टीमों के हाई-परफॉर्मेंस माहौल को बनाए रखते हुए निरंतरता बनाए रखने के इरादे को स्पष्ट करती है.”

रिटेंशन फेज पूरा होने के साथ, अब फोकस नीलामी पर है. हर फ्रेंचाइजी अपने मजबूत कोर को बनाना चाहती है और ऐसी टीम बनाना चाहती है जो 2026 के ब्लॉकबस्टर सीजन में खिताब जीत सके. नीलामी की तारीखें और डिटेल्स जल्द जारी की जाएंगी.

पीएके

Leave a Comment