भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत की कहानी दिखाएगी ‘स्वयंभू’ : डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी

Mumbai , 17 मार्च . भारतीय सिनेमा में इन दिनों पीरियड ड्रामा का चलन तेजी से बढ़ रहा है. इसी कड़ी में डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी फिल्म ‘स्वयंभू’ लेकर आ रहे हैं, जो पहले से ही चर्चा में बनी हुई है. उन्होंने बताया कि ‘स्वयंभू’ की कहानी India के स्वर्ण युग से ठीक पहले के समय पर आधारित है.

यह उस दौर को दिखाएगी, जब India धीरे-धीरे एक ताकतवर और समृद्ध देश बनने की राह पर था. यह वह समय था जब देश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा था और दुनिया में पहचान बना रहा था.

डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी ने कहा, ”एक समय ऐसा भी था, जब India को दुनिया की सबसे समृद्ध और शक्तिशाली सभ्यताओं में गिना जाता था. उस दौर में India की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत थी और व्यापार तेजी से बढ़ रहा था. खास बात यह थी कि India सिर्फ जमीन पर ही नहीं, बल्कि समुद्र के रास्ते भी अपनी ताकत बढ़ा रहा था और एक नेवल सुपरपावर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा था. फिल्म इसी शुरुआती दौर की कहानी को सामने लाएगी.”

उन्होंने कहा, ”India के स्वर्ण युग में देश हर क्षेत्र में आगे था. उस समय India का व्यापार चीन जैसे पूर्वी देशों से लेकर रोम और ग्रीस जैसे पश्चिमी देशों तक फैला हुआ था. इसके अलावा India ने दक्षिण-पूर्व एशिया तक अपना प्रभाव बढ़ाया था. दुनिया के कई देश India की तरक्की से प्रभावित होकर उसके साथ व्यापार करना चाहते थे. फिल्म में इसी ऐतिहासिक बदलाव और उभरती ताकत की कहानी को दिखाया जाएगा.”

फिल्म ‘स्वयंभू’ में मुख्य भूमिका में निखिल सिद्धार्थ नजर आएंगे. उनके साथ नाभा नतेश और संयुक्ता भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी. इस फिल्म को पिक्सल स्टूडियोज के बैनर तले भूवन और श्रीकर बना रहे हैं, जबकि इसे टैगोर मधु प्रस्तुत कर रहे हैं. फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है.

फिल्म के लिए निखिल सिद्धार्थ ने काफी मेहनत की है. उन्होंने अपने किरदार को बेहतर बनाने के लिए वियतनाम जाकर मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली. इतना ही नहीं, उन्होंने तलवार चलाने की कला में भी महारत हासिल की और अब वह दोनों हाथों से तलवार चला सकते हैं.

पीके/एबीएम

Leave a Comment