
Lucknow, 17 मार्च . कांग्रेस नेता राहुल गांधी और Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव ने बसपा संस्थापक कांशीराम को India रत्न देने की मांग की है. इस पर उत्तर प्रदेश Government में मंत्री असीम अरुण ने प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने Tuesday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही दलित समुदाय के हितों और आकांक्षाओं पर कुठाराघात किया है. कांग्रेस ने हमेशा से ही दलित समुदाय का इस्तेमाल अपने Political समृद्धि के लिए किया. जब इस पूरे Political गणित को दलित समुदाय तो समझ गया तो इन लोगों ने कांग्रेस और सपा दोनों ही परे कर दिया और आज ये लोग फिर से दलित समुदाय से अटेंशन पाने के लिए इस तरह के पैंतरे आजमा रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा कि दलित समुदाय के उत्पीड़न के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करते हुए कांशीराम ने पूरे उत्तर India में आंदोलन किया. साइकिल पर सवार होकर वो कोने कोने में गए और उन्होंने दलित समुदाय के विरोध में हो रहे उत्पीड़न के विरोध में सभी लोगों ने एकजुट करने का आह्वान किया.
इसके बाद यह आंदोलन इतना व्यापक हो गया कि यह एक राष्ट्रीय पार्टी में तब्दील हो गया, जिसे हम लोग बहुजन समाज पार्टी के रूप में जानते हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि आज तक कांग्रेस या सपा दोनों में से किसी भी पार्टी ने प्रदेश के दलित समुदाय के हित और समृद्धि के बारे में नहीं सोचा.
उत्तर प्रदेश Government में मंत्री असीम अरुण ने कहा कि जब कांशीराम का निधन हुआ था, तब उन्हें माला चढ़ाने न ही कांग्रेस के लोग गए थे और न ही Samajwadi Party के लोग. इस बीच, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कलम में ताकत थी तो प्रदेश में कांशीराम जी के नाम पर जितने भी प्रतिष्ठान थे, तो उनके नाम को बदल दिया गया.
वहीं, कांशीराम के निधन के बाद मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्हें India रत्न देने की मांग की थी, तो कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि यह पुरस्कार सिर्फ राष्ट्रीय महत्व से जुड़े लोगों को ही दिया जाता है. इन्हीं सब स्थिति को ध्यान में रखते हुए दलित समुदाय के लोगों ने कांग्रेस और सपा को दरकिनार कर दिया. अब जब कांग्रेस और सपा के लोग Political हाशिये पर पहुंच चुके हैं, तो दलित समुदाय और काशिराम याद आ रहे हैं. मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि इससे सपा और कांग्रेस के लोगों को किसी भी प्रकार का फायदा होने वाला नहीं है.
उन्होंने कहा कि भाजपा मौजूदा समय में कांशीराम सहित अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित कर रही है. हम उनके सम्मान में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं कर रहे हैं. जिन लोगों को भी सपा और कांग्रेस के लोगों ने सत्ता में रहते हुए दरकिनार किया था. अब ऐसे ही लोगों को हमने सम्मानित करने का फैसला किया है और मौजूदा समय में हम ऐसे सभी लोगों को चिन्हित करके पूरा सम्मान भी दे रहे हैं.
मंत्री असीम अरुण ने कहा कि मैं कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहूंगा कि जब आप लोगों की Government थी, तो आप लोगों ने खुद कांशीराम को India रत्न का पुरस्कार देने की दिशा में किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया. आज आप लोग यह मांग कर रहे हैं. दलित समुदाय समझ रहा है कि आप उन्हें रिझाने के मकसद से ऐसा कर रहे हैं, लेकिन मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि प्रदेश का दलित समुदाय इस बार इनके झांसे में आना वाला नहीं है.
उन्होंने सिलेंडर किल्लत को लेकर भी अपना रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि केंद्र Government की तरफ से स्पष्ट किया जा चुका है कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा है, लेकिन मौजूदा समय में जो स्थिति बनी हुई है, उसे देखते हुए हमें समझदारी के साथ ऊर्जा का इस्तेमाल करना होगा. मैं केंद्र Government और विदेश मंत्रालय को धन्यवाद करना चाहूंगा कि सभी तेल के टैंकर सीमाओं को पार करके हमारे यहां पहुंच रहे हैं और किसी भी प्रकार के किल्लत की बात न पहले थी, न ही आगे होगी.
–
वीसी