Supreme Court जाना हमारी अंतिम गुहार, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी : महुआ माजी

New Delhi, 13 अक्टूबर . इंडिया ब्लॉक की हाई-टी और दिल्ली में निकली विशाल रैली को लेकर विपक्षी नेताओं ने एक सुर में Government और चुनाव आयोग पर हमला बोला है. जेएमएम सांसद महुआ माजी ने स्पष्ट किया कि Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन ने उन्हें गठबंधन का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा है और हाई-टी में होने वाले किसी भी फैसले पर वह पार्टी आलाकमान से चर्चा करेंगी. रैली में धक्का-मुक्की के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्य मुद्दे वोट चोरी से ध्यान भटका रही है और जब सारे रास्ते बंद हो जाते हैं तो जनता के पास Supreme Court ही अंतिम सहारा होता है.
जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा, “जेएमएम इंडिया गठबंधन के साथ है. Chief Minister हेमंत सोरेन ने मुझे यहां इंडिया गठबंधन का साथ देने के लिए भेजा है. उनकी मां का निधन हो गया, जिसकी वजह से वो इसमें शामिल नहीं हो पाए. मैं उनकी तरफ से इंडिया गठबंधन की तरफ से जो भी हो रहा है, उसमें साथ दे रहे हैं. हाई टी में कुछ भी निर्णय लिया जाता है तो इस संबंध में मैं अपनी पार्टी से बात करूंगी और जैसा कहा जाएगा वैसा हम करेंगे.”
उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाने के लिए देशभर के लोग अगर दिल्ली पहुंच रहे हैं और सड़कें लिमिटेड हैं, लेकिन अगर ज्यादा लोग आ जाएं, जनता की आवाज उठाने, जब वो रास्ते पर चलेंगे तो एक-दूसरे से सटकर ही चलेंगे, उसमें धक्का-मुक्की जैसा माहौल बन सकता है. ये कोई मुद्दा नहीं है. अहम मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश में भाजपा के लोग ये सब कर रहे हैं.
महुआ माजी ने कहा कि देश के पास कोई चारा नहीं होता है. लोकतंत्र में जनता के पास जब कोई चारा नहीं होता है, तब वो अंतिम गुहार लगाने के लिए Supreme Court के पास ही जाते हैं. उसी के तहत जब President के पास जाकर इंडिया ब्लॉक की तरफ से ज्ञापन दिया गया, सदन में भी हमने इस पर बात करने की कोशिश की, सड़क पर उतरे, लेकिन अगर स्थिति नहीं बदल रही है तो Supreme Court जाने के अलावा और कोई चारा नहीं है.
छत्तीसगढ़ के पूर्व Chief Minister भूपेश बघेल ने कहा कि जबरदस्त रैली हुई. जनता में भय खत्म हो गया है. Police की ओर से डराने की जो कोशिश हो रही थी, भाजपा और आरएसएस के गुंडे दुर्व्यवहार कर रहे थे, लेकिन Monday को जो रैली निकली है, उसके बाद वो गुंडे किसी कोने में दुबक गए. वर्षों बाद ये इतनी बड़ी रैली हुई. वो खुद अराजक हैं, कानून नहीं मानते हैं.
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि Monday की रैली लोकतंत्र बचाने के लिए और वोटचोरी के खिलाफ लोगों का आक्रोश है. लगभग लाखों लोग सड़क पर उतर आए. ये मोदी Government के लिए बड़ी चुनौतियां हैं. अभी वक्त है, गलती स्वीकार कर लें कि वोट चोरी हुई है. ज्ञानेश कुमार को हटा दें. बैलेट पेपर पर चुनाव करा लें. इन्होंने 12 साल में देश को बर्बाद कर दिया.
कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि रणनीति का खुलासा नहीं किया जाता है, लेकिन एक बात स्पष्ट कर दूं कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई रैली में केवल पार्टी लाइन पर नहीं, सभी लोग सम्मिलित हुए. एक बात देश के लोग अब समझ रहे हैं कि राहुल गांधी जिन-जिन बातों को उठा रहे हैं, वो सत्य है और लोगों ने महसूस किया है.
राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि हम लगातार सड़कों पर दिखेंगे. जब Government तानाशाही पर उतरेगी, चुानव आयोग चोरी के जरिए Government बनवाएगी, तो जाहिर सी बात है कि जो भी लोकतंत्र के चाहने वाले जिंदा लोग हैं, वो सड़कों पर उतरेंगे. Government को लोकतंत्र के लिए जीने और चलने पर मजबूर करेगी.
स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि अब तक इस आंदोलन में एक बहुत ही सुंदर स्वाभाविक जुगलबंदी चल रही है. ये आंदोलन आगे बढ़ता जा रहा है. इस देश के चुनावी लोकतंत्र को बचाने की मुहिम आगे बढ़ेगी. इस आंदोलन की रीढ़ की हड्डी युवा और छात्र हैं. आपने देखा होगा कि पिछले कुछ दिनों में किसान, मजदूर और अन्य नागरिक अधिकतार संगठनों ने भी इसके अपना समर्थन दिया है. ये केवल एक पार्टी, संगठन और धारा का आंदोलन होने के बजाय जन आंदोलन बन चुका है.
–
केके/वीसी


