घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई लगातार चालू रहेगी, पैनिक होने की जरूरत नहीं: योगेश कदम

Mumbai , 14 मार्च . Maharashtra के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने Saturday को घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति और कमर्शियल गैस पर केंद्र Government के हालिया फैसले पर स्पष्टता प्रदान की. उन्होंने कहा कि केंद्र Government ने कमर्शियल उपयोग के लिए गैस की सप्लाई पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कोई कमी नहीं आएगी.

योगेश कदम ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “गैस को लेकर केंद्र Government ने जो भी निर्णय लिया है, उसके अंतर्गत देशभर में जितने भी कमर्शियल यूज हैं, उनकी सप्लाई को रोकने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन जिन्हें भी घर के लिए गैस चाहिए, उनके लिए पूरी सप्लाई सुचारू रूप से चालू रहेगी. हमारे पास गैस उपलब्ध है, किसी को भी पैनिक होने की जरूरत नहीं है. घरेलू यूज के लिए गैस की सप्लाई लगातार चालू रहेगी.”

मंत्री ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे गैस की बर्बादी न करें. उन्होंने कहा, “इस समय मिडिल ईस्ट में युद्ध चल रहा है, जिसके कारण गैस का उपयोग हमें ध्यान से करना चाहिए. गैस की बर्बादी नहीं करनी चाहिए, उसका हमें ख्याल रखना चाहिए.” उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर तनाव के बावजूद India की स्थिति मजबूत है और आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है.

योगेश कदम ने Prime Minister Narendra Modi की विदेश नीति की सराहना करते हुए कहा कि मोदी Government के कारण India की अंतरराष्ट्रीय छवि मजबूत हुई है. उन्होंने कहा, “Narendra Modi जब से India के Prime Minister बने हैं, तब से उन्होंने पूरे भारतवर्ष का नाम आगे बढ़ाया है. देश के तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India की इज्जत बढ़ी है. पीएम मोदी ने हर एक देश के साथ अच्छा रिश्ता बनाया है. यही कारण है कि युद्ध के बावजूद ईरान से अच्छे रिश्ते होने के कारण हमें अच्छी सप्लाई हो रही है. हमने कल ही देखा है कि तेल का एक बड़ा शिप India पहुंचा है.”

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में India को वैश्विक मंच पर जो सम्मान मिला है, उसका सीधा लाभ आज आम नागरिक को मिल रहा है. उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी का जो रिश्ता है, उसका फायदा आज देश को मिल रहा है. मेरे हिसाब से जिस प्रकार पीएम मोदी काम कर रहे हैं, वैसा आज तक किसी भी Prime Minister ने नहीं किया है.”

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment