महाराष्ट्र में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारे के अंदर हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल

नांदेड़, 13 अगस्त . Maharashtra के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपChief Minister सुखबीर सिंह बादल पर Thursday सुबह हमला किया गया. Maharashtra Police के एक वरिष्ठ अधिकारी ने को हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना गुरुद्वारे के अंदर हुई. हमले में सुखबीर सिंह बादल के हाथ में चोट लगी है और शरीर के कुछ अन्य हिस्सों में भी चोट लगने की प्राथमिक सूचना है. उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Police के अनुसार, हमला सुबह करीब 11 बजे नांदेड़ स्थित तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब परिसर में माता साहिब गुरुद्वारे के पास हुआ. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक निहंग ने कृपाण से सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया. हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया और उसे हिरासत में ले लिया गया है.

हमले के दौरान सुखबीर सिंह बादल की विशेष सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे पर भी हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए. Police पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है.

सुखबीर सिंह बादल पंजाब से Maharashtra के नांदेड़ पहुंचे थे. हमले से पहले उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब में परिवार के साथ माथा टेकने और सभी की भलाई के लिए अरदास करने की जानकारी शेयर की थी.

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, “तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब में मैंने अपने परिवार के साथ सिर झुकाया और सभी की भलाई के लिए अरदास की. गुरु साहिब पूरी दुनिया पर अपनी दया का हाथ बनाए रखें.”

घटना के बाद नांदेड़ Police ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. Police अधिकारियों की निगरानी में पूरे मामले की जांच की जा रही है. हमले में घायल सुखबीर सिंह बादल और सुरक्षा कर्मी की स्थिति को लेकर विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है.

डीएससी

Leave a Comment