
Patna, 9 मार्च . बिहार Government गन्ना उद्योग को लेकर बहुत गंभीर है. Government और Chief Minister नीतीश कुमार इस मामले को लेकर लगातार सोच-विचार कर रहे हैं और किसानों की समस्याओं को सुनने और हल करने के लिए काम कर रहे हैं. इसी सिलसिले में कई सेमिनार और बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिसमें विशेषज्ञ और किसान दोनों की राय को शामिल किया गया. आज भी इसी दिशा में एक बड़ा कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें पूरे देश से वैज्ञानिक और एक्सपर्ट्स शामिल हो रहे हैं.
मंत्री संजय पासवान ने बताया कि इस कार्यक्रम में उपChief Minister विजय कुमार सिन्हा, उपChief Minister सम्राट चौधरी और मंत्री दिलीप जयसवाल भी मौजूद रहेंगे. यह कार्यक्रम इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें गन्ना उत्पादन से जुड़ी हर समस्या पर चर्चा होगी और यह देखा जाएगा कि किस तरह से उत्पादन बढ़ाया जा सकता है.
उनका कहना है कि Government का उद्देश्य सिर्फ वर्तमान समस्याओं को समझना नहीं है, बल्कि भविष्य की तैयारी करना भी है. बिहार में कई चीनी मिलें बंद पड़ी हैं और Government का लक्ष्य है कि उनको फिर से खुलवाना और नई मिलों की स्थापना करना ताकि किसानों को ज्यादा फायदा मिले और प्रदेश से पलायन को रोका जा सके. उनका कहना है कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए यह कदम बहुत जरूरी है.
संजय पासवान ने कहा कि Government किसानों के प्रति पूरी तरह गंभीर है. जो भी समस्याएं सामने हैं, उनके समाधान के लिए लगातार बातचीत और अध्ययन हो रहा है. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर किसान और विशेषज्ञ दोनों सुझाव देंगे कि उत्पादन बढ़ाने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए जाएं. यह सिर्फ गन्ना उद्योग के लिए नहीं, बल्कि बिहार की अर्थव्यवस्था और किसानों की जीवनशैली सुधारने के लिए भी जरूरी है.
यह सेमिनार इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें नई तकनीक, बेहतर उत्पादन विधियां और किसानों के लिए सहूलियत के उपायों पर विस्तार से चर्चा होगी.
–
पीआईएम/वीसी