
Mumbai , 9 मार्च . Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों का जीवन एक ही परिवार की सेवा में बीत जाता है, वे देश चलाना या उसकी संप्रभुता बनाए रखना नहीं जानते. आज जिस तरह Prime Minister मोदी ने India की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित की है, उससे India की स्थिति काफी मजबूत है. टैरिफ युद्ध के दौरान India झुका नहीं बल्कि दृढ़ रहा और चुनौती का सामना किया. उन्होंने कहा कि एक परिवार की गुलामी करने वाले लोगों द्वारा इस तरह की बात करना हास्यास्पद है.
Chief Minister फडणवीस ने India के विश्व विजेता बनने पर कहा कि हम सभी बेहद खुश हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को हराकर एक बार फिर India का तिरंगा फहराया और चैंपियन बनी. मैं भारतीय टीम को हार्दिक बधाई देता हूं. उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. विधानसभा और विधान परिषद में भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देने वाला प्रस्ताव लाया जाएगा.
संजू सैमसन की तारीफ करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि संजू सैमसन ने जीत के लिए पिछले तीनों मैचों में जो योगदान दिया और कल के मैच में अभिषेक शर्मा व जसप्रीत बुमराह ने जिस प्रकार की बल्लेबाजी की, वह सराहनीय है. India पहली टीम है, जिसने तीसरी बार ये चैंपियनशिप जीती है. India ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं और भारतीय टीम को मैं दिल से बधाई देना चाहता हूं.
बता दें कि Sunday को खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर India वर्ल्ड चैंपियन बना है. टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने पर पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है. पीएम मोदी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि चैंपियंस! आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई. यह शानदार जीत जबरदस्त स्किल्स, पक्के इरादे और टीमवर्क को दिखाती है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त हिम्मत दिखाई है. इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है. बहुत बढ़िया, टीम इंडिया!
–
एसडी/पीयूष