सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर बनाया 25 फीट का सैंड स्कल्प्चर, तंबाकू-मुक्त समाज का आह्वान

पुरी, 30 मई . Odisha के पुरी समुद्र तट पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस से पहले Saturday को मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन Patnaयक ने एक महत्वपूर्ण और जागरूकता फैलाने वाली सैंड आर्ट तैयार की. इस खास कलाकृति के जरिए लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसान के प्रति जागरूक करने की कोशिश की गई.

सुदर्शन Patnaयक ने पुरी बीच पर करीब 25 फीट लंबी सिगार के आकार की रेत की मूर्ति बनाई. इस सिगार के भीतर एक मानव कंकाल (स्केलेटन) को दर्शाया गया, जो यह संदेश देता है कि तंबाकू धीरे-धीरे इंसान के शरीर को किस तरह खोखला कर देता है. यह कलाकृति देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग समुद्र तट पर पहुंचे और कलाकार के संदेश की सराहना की.

सुदर्शन Patnaयक ने से बातचीत के दौरान बताया कि हर साल की तरह इस बार भी विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह सैंड आर्ट बनाई गई है. उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है और यह कई गंभीर बीमारियों की वजह बनता है. इसी खतरे को लोगों तक पहुंचाने के लिए सिगार के अंदर कंकाल का चित्रण किया गया है.

उन्होंने कहा कि इस सैंड आर्ट का मुख्य संदेश है, “तंबाकू ने मेरी जान ले ली. तंबाकू का इस्तेमाल न करें-अपनी जान बचाएं.” उनका कहना है कि लोग जितना अधिक तंबाकू से दूर रहेंगे, उतना ही स्वस्थ और बेहतर जीवन जी पाएंगे.

पुरी बीच पर बनाई गई यह सैंड आर्ट केवल एक कलाकृति नहीं, बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश देने का माध्यम है. सुदर्शन Patnaयक ने अपनी कला के जरिए लोगों से अपील की कि वे तंबाकू को “ना” कहें, अपनी सेहत का ख्याल रखें और एक तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें.

बता दें कि हर साल 31 मई को दुनिया भर में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ मानाया जाता है. इसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें इस लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है.

पीआईएम/डीएससी

Leave a Comment