‘विपक्ष के नेता की ऐसी भाषा स्वीकार्य नहीं’, पीएम मोदी के खिलाफ खड़गे की टिप्पणी पर जदयू ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Patna, 22 अप्रैल . जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेताओं ने Prime Minister Narendra Modi के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान की कड़ी आलोचना की है. जदयू नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं होता, इसलिए उसके नेता अभद्र टिप्पणियों का सहारा लेते हैं. जदयू नेताओं ने खड़गे के विवादित बयान पर माफी की मांग भी की.

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर से बात करते हुए कहा, “यह एक बहुत ही गलत बयान है. वे देश के चुने हुए Prime Minister हैं, जिन्हें जनता के जनादेश के माध्यम से चुना गया है. चुनावी फायदे के लिए उन्हें ‘आतंकवादी’ कहना… मेरा मानना ​​है कि कांग्रेस पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.”

नीरज कुमार ने कहा कि विपक्ष के नेता की ओर से ऐसी भाषा किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती. इस मामले पर संसद में भी चर्चा होगी.

वहीं, जदयू विधायक कोमल सिंह ने कहा, “ऐसी टिप्पणियां अत्यंत निंदनीय हैं. मैं बस एक ही बात कहना चाहूंगी कि जब विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं होता, जब उनके पास कोई मुद्दा नहीं होता, तो वे कभी नीतियों पर चर्चा नहीं करते, बल्कि वे हमेशा ऐसी अभद्र टिप्पणियां करने का सहारा लेते हैं. वे कभी बिहार में हमारे नेता (नीतीश कुमार) को अपशब्द कहते हैं, तो कभी हमारे Prime Minister मोदी को अपशब्द कहते हैं.”

विधायक कोमल सिंह ने आगे कहा, “पूरा देश जानता है कि हमारे Prime Minister Narendra Modi ने India के लिए बहुत अच्छा काम किया है और आगे भी करते रहेंगे.”

इससे पहले, भाजपा नेताओं ने खड़गे की बयान की निंदा की. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने Wednesday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “Prime Minister Narendra Modi के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से ‘आतंकवादी’ जैसे शब्द का प्रयोग करना 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश का घोर अपमान है. मुद्दा और विजन विहीन कांग्रेस आगामी 5 राज्यों के चुनाव में होने वाली हार के डर से बौखला गई है. महिलाओं के अधिकारों को छीनने की कोशिश में देशभर में जनता के आक्रोश का शिकार हो रही है, अपने खोते जनाधार से चिढ़े कांग्रेस के नेता देश के Prime Minister मोदी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं.”

जेपी नड्डा ने आगे लिखा, “Prime Minister मोदी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष की शर्मनाक और अपमानजनक शब्दावली की जितनी कड़े शब्दों में निंदा की जाए कम है. Prime Minister के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का जवाब देश की जनता कांग्रेस को जरूर देगी.”

बता दें कि भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है. भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में खड़गे की ओर से Prime Minister के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर कानून कार्रवाई की मांग की.

डीसीएच/

Leave a Comment