जापान: शख्स ने हाई स्कूल के छात्रों पर हथौड़े से क‍िया हमला, पुल‍िस पर स्‍प्रे छ‍िड़क कर हुआ फरार

टोक्यो, 29 अप्रैल . जापान की राजधानी टोक्यो में Wednesday की सुबह एक शख्स ने हाई स्‍कूल के दो छात्रों पर हथौड़े से हमला कर दिया. आरोप है क‍ि घटना के बाद भागते हुए हमलावार ने पुल‍िस अध‍िकार‍ियों पर भी कोई अनजाज स्‍प्रे छ‍िड़क द‍िया.

घटना टोक्यो के पश्चिमी हिस्से में फुसा इलाके की एक सड़क पर सुबह करीब 7:20 बजे (स्थानीय समय) हुई.

जापान की प्रमुख समाचार एजेंसी क्योडो के मुताबिक, इस हमले में एक छात्र के चेहरे पर चोट आई, जबकि दूसरे छात्र के कंधे पर चोट लगी. बताया जा रहा है कि हमला करने वाला शख्स लगभग 40 साल का है.

Police के अनुसार, यह सब तब शुरू हुआ जब उस हमलावर आरोपी की मां ने सड़क पर खड़े कुछ छात्रों को चुप रहने के लिए कहा, लेकिन वे वहीं बातचीत करते रहे. इसके बाद आरोपी ने दोनों छात्रों पर हमला कर दिया.

इस घटना को देखने वाले एक स्थानीय निवासी ने तुरंत इमरजेंसी कॉल की और बताया कि एक आदमी हथौड़ा लेकर किसी पर हमला कर रहा है.

Police मौके पर पहुंची और आरोपी की मां से बात कर रही थी, तभी उस शख्स ने घर से लाए हुए चाकू से Police को धमकाया और फिर उन पर एक अज्ञात स्प्रे जैसा पदार्थ छिड़क दिया, जिससे तीन Policeकर्मी घायल हो गए.

Police ने बाद में उसके घर पर छापा मारा, क्योंकि उन्हें शक था कि वह अंदर ही छिपा हुआ है, लेकिन वहां सिर्फ हथौड़ा, चाकू और स्प्रे ही मिला.

क्योडो न्यूज के मुताबिक, cctv फुटेज से पता चला है कि आरोपी पीछे के दरवाजे से भाग निकला था. हालांकि, किसी की भी हालत गंभीर नहीं है, लेकिन Police ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

इससे पहले फरवरी में पश्चिमी जापान के ओसाका शहर में एक 17 साल के लड़के की हत्या कर दी गई थी और दो अन्य लड़के घायल हो गए थे. यह घटना डोटोनबोरी शॉपिंग इलाके की एक इमारत में हुई थी.

क्योडो के अनुसार, Police को इमरजेंसी कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया था कि वहां लोगों को चाकू मारा गया है. Police के मुताबिक, हमला करने वाला संदिग्ध 20 साल के आसपास का युवक था और वारदात के बाद वह पैदल ही भाग गया था और अभी तक फरार है.

जिस लड़के की मौत हुई, उसे सीने समेत कई जगह चाकू लगे थे, और उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया. बाकी दो 17 साल के लड़कों को अस्पताल ले जाया गया.

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment