रेत पर उकेरी ‘शोमैन’ की तस्वीर, सुदर्शन पटनायक की कला देख गदगद हुए सुभाष घई

Mumbai , 27 मार्च . सुभाष घई हिंदी सिनेमा का जाना माना नाम है. उन्होंने न सिर्फ हमें अच्छी फिल्में दी बल्कि उसके जरिए कई नए चेहरों को मौका देकर उन्हें स्टार बनाया. घई को फिल्मों के अलावा नए टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए भी लोग बहुत पसंद करते हैं.

हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन Patnaयक ने रेत से घई की तस्वीर बनाई, जिसे घई को उनके दोस्त ने दिखाया. तस्वीर को देख सुभाष घई काफी खुश हुए और उन्होंने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर सुदर्शन Patnaयक को धन्यवाद दिया.

घई ने लिखा, “मेरे एक दोस्त ने मुझे यह शानदार रेत से बनी तस्वीर भेजी, जिसे हमारे प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन Patnaयक ने बनाया है. वह पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हैं और पुरी के रहने वाले India के बेहतरीन सैंड आर्टिस्ट में से एक हैं. उन्होंने इसे बहुत ही खूबसूरती और प्यार से बनाया है.”

इस पोस्ट में सुभाष घई ने सुदर्शन Patnaयक को धन्यवाद देते हुए लिखा, “धन्यवाद सुदर्शन जी. आप हमेशा ऐसे ही आशीर्वादित रहें.”

सुदर्शन Patnaयक पुरी समुद्र तट पर अपनी अनोखी रेत कला के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं. वे कई मौकों पर President, Prime Minister और अन्य बड़ी हस्तियों की रेत से तस्वीरें बनाकर लोगों का मन मोह लेते हैं. उनकी कला में भारतीय संस्कृति और भावनाओं को खूबसूरती से दिखाया जाता है.

Odisha के पुरी के निवासी सुदर्शन Patnaयक एक विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार (सैंड आर्टिस्ट) हैं, जिन्होंने अपनी कला से रेत को जीवंत कर दिया है. साल 2014 में उन्हें पद्म श्री सम्मानित किया जा चुका है और उन्होंने 2017 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड व 2024 में रूस में 12 फुट की भगवान जगन्नाथ की मूर्ति के लिए गोल्ड सैंड मास्टर अवार्ड जीता है.

2025 में फ्रेड डैरिंगटन सैंड मास्टर अवार्ड पाने वाले पहले भारतीय बने हैं. उन्होंने 65 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में India का प्रतिनिधित्व किया है. उनकी रेत कलाकृति, जैसे कि 2025 महिला क्रिकेट विश्व कप जीत पर बनाई गई कलाकृति और भगवान गणेश की मूर्ति, उनके समर्पण और प्रतिभा का प्रदर्शन करती है. Patnaयक अपनी कला के माध्यम से अक्सर सामाजिक संदेश, पर्यावरण जागरुकता, शांति और सांस्कृतिक आयोजनों को दर्शाते हैं.

एनएस/पीएम

Leave a Comment