पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक

New Delhi, 5 जून . आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब Government के प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाने वाले फैसले की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि देश में पहली बार प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसी है. पंजाब Government ने ज्यादा बढ़ाई गई फीस रिफंड करने के आदेश दिए हैं.

अरविंद केजरीवाल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पंजाब Government के इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भगवंत मान Government ने एक बहुत अच्छा निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि पंजाब Government ऐसा कानून ला रही है, जिसके तहत कोई भी प्राइवेट स्कूल एक साल में 5 प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएगा. पिछले 3 साल में जिन स्कूलों ने 15% से ज्यादा फीस बढ़ाई है, उन्हें अभिभावकों को पैसे रिफंड करने पड़ेंगे.

केजरीवाल ने कहा कि कभी सुना था कि किसी प्राइवेट स्कूल को आपके बैंक अकाउंट में रिफंड करना पड़ा. पहले दिल्ली में हुआ था, जब हमारी वहां Government बनी थी और बच्चों की फीस के पैसे रिफंड करवाए थे. अब पंजाब में होने जा रहा है.

पंजाब Government ने निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जिन्होंने निर्धारित सीमा से अधिक फीस वसूली है. Government ने ऐसे स्कूलों को अतिरिक्त वसूली गई फीस अभिभावकों को वापस करने के आदेश जारी किए हैं. अभिभावक संगठनों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने Government के इस कदम का स्वागत किया है.

उनका मानना है कि इससे निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगेगा और अभिभावकों को आर्थिक राहत मिलेगी. साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी फीस निर्धारण के नियमों का पालन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं का कहना है कि पंजाब में लागू किया गया यह मॉडल पूरे देश में अपनाया जाना चाहिए ताकि शिक्षा व्यवस्था में समानता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके. उनका तर्क है कि शिक्षा बच्चों का अधिकार है और इसे लाभ कमाने का साधन नहीं बनाया जाना चाहिए.

पीकेटी/एसके/वीसी

Leave a Comment