
गंगोत्री धाम/उत्तरकाशी, 27 अप्रैल . चारधाम यात्रा 2026 के दौरान श्री यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने से यात्रा मार्गों पर रौनक बढ़ गई है. श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए उत्तरकाशी Police पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है. Police अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है.
यात्रा व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारी लगातार फील्ड में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं. इसी क्रम में Police उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार ने 26 अप्रैल को गंगोत्री धाम एवं यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात Police कर्मियों एवं एसडीआरएफ जवानों की तैनाती, सुरक्षा प्रबंधों और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई.
निरीक्षण के दौरान घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए. यात्रियों को जेबकतरों और असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने के लिए लाउ डहेलर के माध्यम से लगातार जागरूक किया जा रहा है. वहीं, भीड़भाड़ वाले इलाकों, संकरे मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त Police बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है.
सीओ उत्तरकाशी ने मौके पर मौजूद जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों और बढ़ती भीड़ के बीच अधिक सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करना बेहद आवश्यक है. आगामी यात्रा पीक सीजन को देखते हुए उन्होंने विशेष रूप से उन क्षेत्रों में नजर बनाए रखने के निर्देश दिए, जहां श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ सकती है.
भ्रमण के दौरान Police उपाधीक्षक ने श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर यात्रा और सुरक्षा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया. कई यात्रियों ने Police प्रशासन द्वारा किए जा रहे इंतजामों की सराहना की और व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया. अधिकारियों ने यात्रियों से सहयोग बनाए रखने, निर्धारित मार्गों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल Police से संपर्क करने की अपील की.
चारधाम यात्रा के बढ़ते दबाव के बीच उत्तरकाशी Police की सक्रियता यह संदेश दे रही है कि प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पूरी तरह गंभीर है. Police का कहना है कि हर यात्री की यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और सुखद बनाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे.
–
डीकेपी/