
श्रीनगर, 15 फरवरी . श्रीनगर के बडगाम जिले में ड्रग तस्करी के खिलाफ Police की मुहिम जारी है. बडगाम Police ने Sunday को बाथर इलाके में एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 31 ग्राम चरस जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया.
Police अधिकारी ने बताया कि Police स्टेशन बडगाम के एएसआई गुलाम मोहम्मद के नेतृत्व में एक Police टीम ने रेलवे फुटब्रिज के पास बाथर क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोका. जब Police ने उसे रुकने का इशारा किया, तो संदिग्ध ने भागने की कोशिश की, लेकिन Police ने उसे तुरंत पकड़ लिया. जांच में, आरोपी के पास मक्के की भूसी में लिपटा हुआ प्रतिबंधित सामान बरामद हुआ, जिसे कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया.
आरोपी की पहचान बडगाम के मोहनपोरा ओमपोरा निवासी रईस अहमद मीर के रूप में हुई है. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत First Information Report दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है.
बडगाम Police ने लोगों से अपील की कि वे समाज को ड्रग्स मुक्त बनाने में Police की मदद करें. Police ने यह भी सुनिश्चित किया कि वे ड्रग्स के खतरे को रोकने के लिए अपने प्रयासों को लगातार जारी रखेंगे.
वहीं जम्मू-कश्मीर Police ने Friday को एक ड्रग तस्कर की संपत्ति कुर्क की थी. Police के अनुसार, कुलगाम जिले में अटैच की गई प्रॉपर्टी की कुल कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है.
Police ने बताया था कि मणिगाम गांव में छह दुकानें, पांच गोदाम, एक टिन शेड और एक चबूतरा अटैच किए गए हैं. यह संपत्ति मोहम्मद अशरफ खांडे की है, जो निपोरा, कुलगाम का रहने वाला है और काजीगुंड Police स्टेशन के क्षेत्र में आता है. उसके पिता का नाम अहमद खांडे है.
एसएसपी कुलगाम अनायत अली चौधरी आईपीएस ने बताया था कि कुलगाम Police ने ड्रग ट्रैफिकिंग और नारकोटिक्स से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी अपनाई है. उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति जो ड्रग पेडलिंग, फाइनेंसिंग, अपराधियों को पनाह देने या नारकोटिक्स ट्रेड के लिए सपोर्ट नेटवर्क बनाने में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसमें प्रॉपर्टी अटैच करना, वित्तीय जांच करना और कानून के कड़े नियमों के तहत मुकदमा चलाना शामिल है.
–
एसएके/एएस