
Mumbai , 13 फरवरी . साउथ सिनेमा की मशहूर Actress श्रीलीला ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. उन्होंने Actress साई पल्लवी की तरह अभिनय के साथ-साथ एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली.
Actress कई सालों से मेडिकल की पढ़ाई के साथ फिल्मों में काम कर रही थीं. श्रीलीला ने Friday को इंस्टाग्राम पर ग्रेजुएशन समारोह की तस्वीरें पोस्ट कीं. Actress ने मैरून गाउन पहना हुआ है. कुछ तस्वीरों में वे ग्रेजुएशन डिग्री ले रही हैं, तो परिवार और बैचमेट्स के साथ पोज दे रही हैं.
श्रीलीला ने लिखा, “एक बड़ा मुकाम. यह यात्रा आप सबका साथ थी, चाहे जानकर या फिर अनजाने में. यह जगह मेरी शांति बन गई, जहां मैं खुद रह सका. आपकी लड़की ने वाद निभाया. यह सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि आगे बढ़ने, विश्वास करने, आंसू बहाने, हिम्मत दिखाने और खुद को मजबूत बनाने की कहानी है.”
Actress ने आगे अपने परिवार, दोस्तों और टीम को धन्यवाद दिया, जिन्होंने परीक्षाओं के समय श्रीलीला का साथ दिया. उन्होंने लिखा, “जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया. उन सभी का दिल से शुक्रिया. क्लासमेट्स और फैंस का भी शुक्रिया, जिनकी मुस्कान और प्रोत्साहन ने मुझे आगे बढ़ाया. इस अध्याय ने मुझे विनम्र और मजबूत बनाया है. अब खुद को फिर से पेश करती हूं. आपकी स्नेहपूर्वक, डॉ. श्रीलीला.”
बता दें कि Actress की ग्रेजुएशन सेरेमनी 10 फरवरी को हुई थी, जिसके बाद से ही सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज social media पर काफी वायरल हो रहे थे. Friday को Actress ने पोस्ट कर आधिकारिक जानकारी दी.
पोस्ट शेयर करने के बाद श्रीलीला के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी. कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए. Actress राशि खन्ना, ध्वनी भानुशाली और रेमो डिसूजा ने लिखा, “बधाई हो डॉक्टर.”
श्रीलीला कई सालों से फिल्मों में काम कर रही हैं और साथ ही मेडिकल की पढ़ाई भी जारी रखी थी. पिछले छह सालों में उन्होंने शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल के बीच पढ़ाई का संतुलन बनाए रखा. आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और Mumbai की डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की.
–
एनएस/डीकेपी