स्क्वैश: 18 मार्च से शुरू होगा इंडियन ओपन का दूसरा संस्करण, भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

Mumbai , 17 मार्च . इंडियन ओपन का दूसरा संस्करण Wednesday को Mumbai के मशहूर ब्रेबॉर्न स्टेडियम में शुरू होगा. पांच दिनों तक चलने वाले इवेंट में कई जोरदार स्क्वैश मुकाबले देखने को मिलेंगे. इस टूर्नामेंट में India के टॉप खिलाड़ियों के साथ-साथ इंटरनेशनल खिलाड़ियों का भी लाइनअप काफी मजबूत है, जिसमें पुरुषों और महिलाओं दोनों कैटेगरी में कुल 30 मैच खेले जाएंगे.

सभी खिलाड़ी पीएसए रैंकिंग प्वाइंट्स और इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए मुकाबला करेंगे. इंडियन ओपन, जिसे प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (पीएसए) से मंजूरी मिली है और स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसआरएफआई) ने आयोजित किया है, एक पीएसए कॉपर इवेंट है, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए इनामी राशि बराबर होती है. यह भारतीय खिलाड़ियों के लिए अपने देश में ही टॉप इंटरनेशनल विरोधियों का सामना करने और जरूरी अनुभव हासिल करने का एक अहम मंच है.

ज्यादातर ध्यान टॉप सीड और मौजूदा चैंपियन अनाहत सिंह पर होगा, जो पीसीए टूर पर एक शानदार साल बिताने के बाद वापसी कर रही हैं. अनाहत के साथ India के टॉप खिलाड़ी रामित टंडन, वीर चोत्रानी, ​​अभय सिंह, और अनुभवी जोशना चिनप्पा भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. ये सभी घरेलू दर्शकों के सामने अपनी छाप छोड़ने को बेकरार होंगे. इस टूर्नामेंट में इंटरनेशनल खिलाड़ियों का भी एक मजबूत लाइनअप है, जिसमें याह्या एलनावस्ने, नादीन एलहमाम, और एनोरा विलार्ड शामिल हैं. इससे पूरे हफ्ते पुरुषों और महिलाओं दोनों कैटेगरी में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे.

टूर्नामेंट से पहले, खिलाड़ियों अनाहत सिंह और रामित टंडन ने आने वाले इवेंट और भारतीय स्क्वैश खिलाड़ियों के लिए देश में ही मुकाबला करने के बढ़ते मौकों पर अपने विचार रखे. टूर्नामेंट की अहमियत पर बात करते हुए रामित टंडन ने कहा, “खिलाड़ियों को India आना बहुत पसंद है, क्योंकि यहां की संस्कृति और मेहमान नवाजी बहुत अच्छी है. पिछले साल पीसीए टूर के कई खिलाड़ियों ने मुझसे कहा था कि यह साल के सबसे बेहतरीन इवेंट्स में से एक था. टूर्नामेंट में दी जाने वाली सुविधाएं बहुत ही शानदार हैं. इसके साथ ही अपने देश में खेलने का एक अलग ही दबाव होता है, क्योंकि दोस्त, परिवार और भारतीय फैंस मैच देख रहे होते हैं.”

उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के जरिए भारतीय खिलाड़ियों के पास काफी कुछ सीखने का अवसर होता है. उन्होंने कहा, “इंडियन ओपन भारतीय खिलाड़ियों को दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने का मौका देता है और युवा खिलाड़ियों को उनसे सीखने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है.”

टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहीं अनाहत सिंह ने कहा, “टूर्नामेंट की तैयारी के दौरान मेरा ट्रेनिंग पीरियड बहुत अच्छा रहा, जिससे मुझे अपने खेल के अलग-अलग पहलुओं को बेहतर बनाने पर ध्यान देने में मदद मिली. इस टूर्नामेंट में मेरा मकसद यही है कि मैंने प्रैक्टिस में जिन चीजों पर काम किया है उन पर लगातार कायम रहूं और हर मैच में उसी सोच के साथ उतर सकूं. अपने देश में भारतीय फैंस के सामने खेलना हमेशा ही खास होता है और मैं इंडियन ओपन में हिस्सा लेने और पूरे हफ्ते अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सचमुच बहुत उत्साहित हूं. स्क्वैश अगले ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनने जा रहा है, इसलिए इस तरह के टूर्नामेंट हमारे बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ते कदमों में एक अहम पड़ाव साबित होंगे.”

टूर्नामेंट की शुरुआत 18 मार्च को होगी, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के पहले दौर के मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का दूसरा दौर 19 मार्च को खेला जाएगा, जबकि क्वार्टर फाइनल मुकाबला 20 मार्च को होगा. सेमीफाइनल मैच 21 मार्च को खेले जाएंगे. वहीं, टूर्नामेंट का समापन Sunday, 22 मार्च को फाइनल मैच के साथ होगा.

एसएम/डीकेपी

Leave a Comment