गुजरात: स्थानीय चुनाव से पहले राजकोट में हाई अलर्ट, संवेदनशील बूथों पर विशेष सुरक्षा

राजकोट, 25 अप्रैल . स्थानीय निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए राजकोट Police ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं.

इस संबंध में क्राइम ब्रांच के डीसीपी जगदीश बांगरवा ने Saturday को जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल को होने वाले स्‍थानीय निकाय चुनाव को देखते हुए Police आयुक्त (सीपी), संयुक्त Police आयुक्त (जेसीपी), चार डीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारी लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो.

चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 958 Policeकर्मियों, 165 एलआरडी जवानों, 1371 होमगार्ड्स के साथ-साथ जीआरडी और एसआरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई है.

Police ने आचार संहिता के दौरान अवैध गतिविधियों पर भी सख्ती दिखाई है. अब तक अंग्रेजी और देशी शराब का 70 लाख रुपए से अधिक का जखीरा जब्त किया जा चुका है. इसके अलावा जुआ खेलने के आरोप में 173 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

शहर में सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 8 अलग-अलग स्थानों पर चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां लगातार वाहनों की जांच की जा रही है. संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में Police द्वारा नियमित फुट पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे.

डीसीपी ने यह भी बताया कि जरूरत पड़ने पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी. इसके अलावा साइबर टीम social media प्लेटफॉर्म्स पर भी कड़ी नजर रख रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी को समय रहते रोका जा सके. Police का कहना है कि चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment