इंडियन आर्मी में महिलाओं की स्पेशल भर्ती, शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर पदों पर आवेदन 16 मार्च तक

New Delhi, 13 मार्च . भारतीय सेना में शामिल होने की इच्छा रखने वाली युवतियों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. इंडियर आर्मी ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम (124वां कोर्स – अक्टूबर 2026) के तहत महिला उम्मीदवारों के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर के कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है.

भारतीय सेना की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

आवेदन सिर्फ वो अविवाहित महिला ही कर सकती हैं, जिनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री है. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास एनसीसी सीनियर डिवीजन/विंग में न्यूनतम 2-3 साल की सेवा और एनसीसी ‘सी’ प्रमाणपत्र में न्यूनतम ‘बी’ ग्रेड होना चाहिए. इस पद के लिए युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की आश्रिताएं भी आवेदन कर सकती हैं.

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाली उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 19 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी.

अभ्यर्थियों का चयन शॉर्ट लिस्टिंग, इंटरव्यू, मेडिकल एग्जामीनेशन, मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 56,100 से 1,77,500 रुपए के बीच प्रति महीने होगी.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें. फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें. लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें.

डीके/वीसी

Leave a Comment