स्पेन के पीएम ने ईरान पर हमले को बताया ‘अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन’

मैड्रिड, 2 मार्च . स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज ने ईरान पर हुए एयर स्ट्राइक की निंदा की है. अमेरिका-इजरायल की संयुक्त कार्रवाई को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है.

बर्सिलोना में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हम कठिन दौर में हैं; दुनिया अस्थिरता, असुरक्षा और युद्ध की ओर बढ़ रही है. ऐसे मुश्किल समय में सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ता है.

उन्होंने आगे कहा,” Saturday को भी ऐसा ही हुआ, अमेरिका और ईरान ने इजरायल पर मिलकर हमला कर दिया. अंतरराष्ट्रीय समुदाय को विश्वास में लिए बिना स्ट्राइक की गई. कोई भी नफरत फैलाने वाली Government का विरोध कर सकता है, लेकिन साथ ही, गलत और खतरनाक सैन्य दखल की भी निंदा की जानी चाहिए. मैं एक बार फिर तुरंत तनाव कम करने, इंटरनेशनल कानून का सम्मान करने, और फिर से वार्ता शुरू करने की आवश्यकता महसूस करता हूं और इन देशों से अपील भी करता हूं.”

उन्होंने दृढ़ता से कहा कि स्पेन वहां (जहां ज्यादती होगी) होगा, और यूरोप को वहां होना चाहिए.

स्पेन के पीएम ने दावा किया कि हम इंसानियत के लिए एक ऐसे बदलाव की दहलीज पर खड़े हैं जो पहले कभी नहीं हुआ. यह हमें ही तय करना है कि बदलाव बेहतरी के लिए हो और विकास का मार्ग प्रशस्त हो. स्पेन पर भरोसा करें कि वह इसी रास्ते पर चलता रहेगा.

बता दें, 28 फरवरी को शुरू हुए संघर्ष के तीसरे दिन भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. ईरान के शीर्ष नेशनल सिक्योरिटी अधिकारी अली लारीजानी ने Monday को कहा कि ईरान अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा. यह बयान उन खबरों के जवाब में आया है जिनमें दावा किया गया था कि ईरान ने अमेरिका से फिर से बातचीत शुरू करने का प्रयास किया है.

ईरान ने Monday को भी इजरायल के अलावा कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात में हमले फिर शुरू कर दिए. संघर्ष में अब लेबनान का चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह भी शामिल हो गया है. दूसरी ओर इजरायल-यूएस की ओर से भी कार्रवाई जारी है.

केआर/

Leave a Comment