
Lucknow, 9 अगस्त . Samajwadi Party के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने दावा किया है कि यूपी में अगली Government Samajwadi Party की बनेगी. इस Government में युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विपक्ष की भूमिका में Samajwadi Party लगातार युवाओं से जुड़े मुद्दों को संसद से सड़क तक उठा रही है. भाजपा के पास कोई भी मुद्दा नहीं है; वे केवल धार्मिक मुद्दों को लेकर राजनीति करती हैं और चुनाव में भी उनके यही मुद्दे होंगे.
Lucknow में से बातचीत के दौरान फखरुल हसन चांद ने कहा कि चुनाव आते ही भारतीय जनता पार्टी का नजरिया धार्मिक हो जाता है. हिंदू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद, भजन-कीर्तन-अजान, लव जिहाद, हिजाब, नकाब, मदरसा, फिल्में, मजार, यूसीसी, हलाल प्रोडक्ट्स उनकी पूरी राजनीति और चुनाव प्रचार इन्हीं मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमेगा. क्योंकि उनके पास बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था, पेपर लीक पर भी कोई जवाब नहीं है. जवाब है केवल हिन्दू-मुस्लिम और मंदिर का.
उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा के शासनकाल में राम मंदिर में जिस तरह से चढ़ावा चोरी का कांड सामने आया है, इस पर भी कोई भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है. भाजपा की Government हर मोर्चे पर विफल है. इसीलिए, प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के छलावे में नहीं आने वाली है.
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पोस्ट पर पलटवार करते हुए सपा प्रवक्ता ने कहा कि छात्रों को किसी ने गुमराह नहीं किया. वे अपने पोस्ट से क्या बताना चाहते हैं, क्या जिन बच्चों ने अपनी जान गंवाई, क्या धर्मेंद्र प्रधान उन्हें गुमराह बताना चाहते हैं.
Jharkhand में पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के विरोध पर सपा प्रवक्ता ने कहा कि हमारी पार्टी का मत है कि संवाद से ही रास्ता निकलता है और समाधान होगा. देश में कहीं भी युवाओं की समस्या है तो सपा समझती है कि संवाद होना चाहिए, जिससे समाधान निकलेगा. हमें भरोसा है कि Jharkhand की Government बातचीत कर इस समस्या का समाधान निकालेगी.
‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर फखरुल हसन चांद ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के दिल में बसा है. हर भारतीय तिरंगे का पूरा सम्मान करता है और हमारी आजादी को भी याद रखता है. Samajwadi Party का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी को जरूर तिरंगा यात्रा निकालनी चाहिए, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े संगठन का India की आजादी की लड़ाई में कोई इतिहास नहीं रहा है. तिरंगा हर भारतीय के दिल में है, देशवासी तिरंगे का सम्मान करते हैं, और अपनी आजादी का सम्मान करते हैं.
मंत्री ओमप्रकाश राजभर के ट्वीट पर फखरुल हसन चांद ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर को बेहतर इलाज की जरूरत है. अगर इलाज से उन्हें फायदा नहीं हो रहा है और वे ठीक नहीं हो रहे हैं, तो उन्हें तंत्र-मंत्र का सहारा भी लेना चाहिए. वे कैसे ठीक हो सकते हैं और उनकी सेहत में कैसे सुधार हो सकताे हैं, इस पर उन्हें सोचना चाहिए. वे जिस तरह के बयान देते हैं, उससे ऐसा नहीं लगता कि उनका मानसिक संतुलन ठीक है. Samajwadi Party को उनके प्रति पूरी सहानुभूति है. बेचारे रोज ऐसे बयान देते रहते हैं.
–
डीकेएम/पीएम