
New Delhi, 9 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को ‘कॉमनवेल्थ गेम्स 2026’ में देश के लिए मेडल जीतने वाले एथलीट्स से मुलाकात की. खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा… ऑलवेज चियर फोर भारत’.
Prime Minister Narendra Modi के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर साझा किए गए इस वीडियो की शुरुआत विमेंस 51 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड जीतने वाली बॉक्सर साक्षी चौधरी ने की. उन्होंने कहा, “हैलो फ्रैंड्स, मैं साक्षी चौधरी… आज हम सभी कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट को आदरणीय Prime Minister सर ने बुलाया है. हमें इस पर काफी गर्व महसूस हो रहा है. हमें Prime Minister से मिलकर बहुत खुशी हुई. वह बहुत विनम्र हैं.”
इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा, ऑलवेज चियर फोर भारत.” अपनी बात समाप्त करते हुए पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ ‘India माता की जय’ का उद्घोष किया.
India ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 39 मेडल अपने नाम किए. इसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे. India इस शानदार प्रदर्शन के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं में 23 पुरुष एथलीट्स ने 23 मेडल हासिल किए, जिनमें 5 गोल्ड, 13 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल थे. वहीं, महिला एथलीट्स ने 16 मेडल (8 गोल्ड, 4 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) जीते.
इस संस्करण में भारतीय मु्क्केबाजों ने अपना दमखम दिखाया. सभी 10 मुक्केबाजों ने मेडल हासिल किए. इनमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल थे. एथलेटिक्स में देश ने कुल 16 मेडल (3 गोल्ड, 7 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज) अपने नाम किए. वहीं, एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में देश ने 16 मेडल जीते.
इस बार जूडो में भी India ने अपना लोहा मनवाया. देश के 4 जूडोका ने मेडल हासिल किए. India ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता. एक ही दिन अस्मिता डे (विमेंस 48 किग्रा) और हर्ष सिंह (मेंस 60 किग्रा) ने इस खेल में देश को गोल्ड दिलाए.
–
आरएसजी