
भिवानी, 9 अगस्त . Ahmedabad 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है. कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने Gujarat में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए मांग की थी कि Haryana को इस इवेंट के लिए ‘होस्ट’ या ‘को-होस्ट’ राज्य बनाया जाए. इसके जवाब में Haryana भाजपा की अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी India के लिए गौरव की बात है. इसके वेन्यू को लेकर सवाल खड़े नहीं होने चाहिए.
अर्चना गुप्ता ने Sunday को पत्रकारों से कहा, “कॉमनवेल्थ गेम्स अगर India में होते हैं तो वह पूरे के पूरे देश के लिए गौरव का विषय होता है. जिस भी प्रदेश में उस स्तर के खेलों का आयोजन करने के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, उसे मेजबानी मिलती है. आज Gujarat में ऐसी व्यवस्थाएं हैं, तो कल Haryana में भी इस तरह की व्यवस्थाएं हो सकती हैं.”
उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi Gujarat में लंबे समय तक Chief Minister रहे हैं; उन्होंने वहां शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए हैं. विषय ये नहीं है कि इसकी मेजबानी Gujarat के पास है बल्कि खिलाड़ी India के ही हैं. यह भारतीयों के लिए गौरव का अवसर है. मेजबानी Gujarat में हो, या फिर Haryana में, इसे लेकर सवाल खड़े नहीं होने चाहिए. जो सांसद इसे लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं, वो राज्यसभा से सांसद हैं. Haryana के वर्तमान Chief Minister उस स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं. जब हमारे पास उस स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर हो जाएगा, तो हम भी मेजबानी करेंगे. हम पूर्ण बहुमत के साथ पहली बार साल 2014 में इस Government में आए हैं, जिसके बाद से लगातार विकास की गंगा बह रही है. लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है. इतने साल राज्य में उन लोगों का राज रहा है. इस दौरान उन्होंने ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर क्यों नहीं तैयार किए, जिससे हम कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी कर सकें.”
उन्होंने कहा, “हमारे प्रदेश के Chief Minister और हमारे देश के Prime Minister खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं. कांग्रेस के शासन में खिलाडियों की बात नहीं सुनी जाती थी. आज हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि हमारे Chief Minister ने हर गांव में व्यायामशाला देने का काम किया है. उन व्यायामशाला में योग के शिक्षक भी हैं क्योंकि जब खिलाडी तन-मन से मस्तिष्क से भी मजबूत रहता है तो उसका प्रदर्शन बेहतर होता है. Haryana खिलाड़ियों का प्रदेश है और हमारे खिलाडियों ने Haryana को विश्व के मानचित्र पर लाकर खड़ा किया है. इन खिलाड़ियों ने Haryana के गौरव को बढ़ाया है. उन खिलाड़ियों के साथ हमारी प्रदेश और केंद्र Government ने बहुत मजबूती के साथ खड़ी रही है. स्टेडियम का निर्माण हो रहा है. स्टेडियम में ट्रैक भी बने हुए हैं.”
इस दौरान भाजपा नेता किरण चौधरी ने कहा, “हर चीज के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए. जब हम यहां इंफ्रास्ट्रक्चर लाने की बात करते थे, तो कांग्रेस में किसी ने इसकी इजाजत नहीं दी. जब हम यहां सड़कें बनाना चाहते थे, तो यहां शायद ही कोई ठीक-ठाक सड़क थी. इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में समय लगता है. अब, चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी, जिसे हम यहां लाए थे, आकार लेने लगी है. धीरे-धीरे यह आगे बढ़ेगी. खिलाड़ी हमारे देश के हैं और हमारी शान हैं. सिर्फ Haryana, Gujarat या किसी खास राज्य को ही आगे नहीं बढ़ना चाहिए; हम सभी को आगे बढ़ना चाहिए.”
–
आरएसजी/पीएम