सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा का केंद्र और यूपी सरकार पर हमला, पहलगाम हमले पर कार्रवाई न होने का आरोप

Lucknow, 22 अप्रैल . Samajwadi Party के भाजपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने Wednesday को कई मुद्दों पर केंद्र और राज्य Government पर तीखा हमला बोला.

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने से बात करते हुए कहा, “पहलगाम में हुए आतंकी हमले को एक साल बीत चुका है, लेकिन अब तक दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है. केंद्र Government न तो हमलावरों को पकड़ पाई है और न ही उन्हें मार गिराने में सफल रही है.”

मेहरोत्रा ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए Pakistan के अंदर कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. उनके अनुसार, सेना आगे भी कार्रवाई के लिए तैयार थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव, खासकर अमेरिका के हस्तक्षेप के चलते युद्धविराम का ऐलान कर दिया गया. उन्होंने दावा किया कि यदि यह युद्धविराम नहीं होता, तो हालात अलग हो सकते थे.

उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए मेहरोत्रा ने गाजीपुर में हुई एक किशोरी की कथित बलात्कार और हत्या की घटना का जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि जब Samajwadi Party का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गया, तो उन पर भी हमला किया गया. उन्होंने इसे प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का उदाहरण बताते हुए कहा कि राज्य में ‘जंगल राज’ जैसी स्थिति बन गई है.

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर Government पूरी तरह विफल रही है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. उनके अनुसार, Police और Political प्रतिनिधियों पर हमले इस बात का संकेत हैं कि कानून का भय खत्म हो चुका है.

गौवंश से जुड़े मुद्दे पर भी उन्होंने Government को घेरा और दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक गायों की हत्या और मांस का निर्यात हो रहा है. साथ ही उन्होंने शंकराचार्य द्वारा गाय को ‘राजमाता’ घोषित करने के अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि Government इस दिशा में ठोस कदम उठाने में नाकाम रही है.

महिलाओं पर दिए गए एक विवादित बयान को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी और कहा कि किसी सांसद को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की.

केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए मेहरोत्रा ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए छापेमारी की जाती है. उन्होंने ममता बनर्जी का उदाहरण देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भी इस तरह की कार्रवाई देखने को मिली है. हालांकि, उन्होंने Supreme Court के फैसलों का सम्मान करने की बात कही.

आगामी चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु का मतदान Thursday को होने वाला है. उन्होंने दावा किया कि इन राज्यों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा.

एससीएच

Leave a Comment