‘राम मंदिर मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहा रहीं सपा-कांग्रेस’, अजय आलोक ने सीएम योगी के बयान का किया समर्थन

Patna, 7 जुलाई . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता अजय आलोक ने Tuesday को उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की सपा और कांग्रेस पर की गई टिप्पणियों का समर्थन किया. उन्होंने सपा और कांग्रेस पर रंग बदलने और घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाया.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ द्वारा Samajwadi Party और कांग्रेस पर राम मंदिर के मुद्दे पर रुख बदलने के आरोपों पर अजय आलोक ने से बात करते हुए कहा, “दोनों दलों का रवैया समय-समय पर बदलता रहा है. पहले Samajwadi Party और कांग्रेस राम मंदिर निर्माण का विरोध करती थीं, जबकि अब वे स्वयं को रामभक्त के रूप में प्रस्तुत कर रही हैं. वक्फ की संपत्तियों पर करोड़ों रुपए का घोटाला होता आया है, लेकिन विपक्ष ने कभी भी इस मुद्दे पर नहीं बोला, क्योंकि उनके भाईजान नाराज हो जाएंगे.”
Rajasthan में कांग्रेस द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से संबंधित बैठक का बहिष्कार किए जाने पर भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस की आलोचना की. उन्होंने कहा, “समान नागरिक संहिता का उल्लेख भारतीय संविधान के नीति-निर्देशक तत्वों में किया गया है और इस विषय पर चर्चा से दूरी बनाना संविधान की भावना के अनुरूप नहीं है. बार-बार बैठक का बहिष्कार करना कांग्रेस के विरोधाभासी रुख को दर्शाता है.”
कांग्रेस की आंतरिक राजनीति पर टिप्पणी करते हुए अजय आलोक ने कहा, “पार्टी केवल पंजाब ही नहीं, बल्कि देश के लगभग सभी राज्यों में गुटबाजी का सामना कर रही है. नेतृत्व की कमजोरी के कारण पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ा है और पुराने एवं वर्तमान नेतृत्व के समर्थकों के बीच मतभेद लगातार सामने आ रहे हैं.”
बांकीपुर विधानसभा सीट से जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के संभावित उपचुनाव लड़ने और Actor-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन के सवाल पर अजय आलोक ने कहा, “लोकतंत्र में चुनाव लड़ना सभी का अधिकार है. हालांकि, बिहार की जनता पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा को Political रूप से नकार चुकी है, इसलिए उनके समर्थन का कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा.”
पश्चिम बंगाल के पाठ्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से संबंधित अध्याय शामिल किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा, “मुखर्जी का जीवन और योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचना चाहिए. Chief Minister सुवेंदु अधिकारी को मैं बधाई देता हूं कि उन्होंने यह फैसला लिया.”
अजय आलोक ने ढाका में आयोजित एक सेमिनार में जम्मू-कश्मीर को Pakistan का हिस्सा बताए जाने संबंधी प्रश्न पर कहा, “यह विषय India के विदेश मंत्रालय के संज्ञान में है, और वही इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देगा. India की संप्रभुता और अखंडता पर किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार्य नहीं है.”
उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा हाफिज सईद को आरोपी बनाए जाने पर कहा कि आरोपी बनाने से क्या होगा, हाफिज सईद India आकर सरेंडर तो कर नहीं रहा है. हमारी उम्मीद है कि जैसे Pakistan में आतंकी मारे जा रहे हैं, कोई न कोई इन्हें भी अल्लाह के पास भेज दे.”
–
एससीएच/डीकेपी


