
Lucknow, 20 फरवरी . उत्तर प्रदेश में मस्जिदों पर अजान के लिए लाउडस्पीकर की अनुमति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. Samajwadi Party ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि रमजान के पवित्र महीने में इस तरह का फैसला सही नहीं है.
Samajwadi Party के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक शिवपाल यादव ने कहा, “प्रदेश की भाजपा Government समाज के कुछ वर्गों के खिलाफ है. यह जानबूझकर मुसलमानों के खिलाफ काम कर रही है और इसीलिए ऐसे फैसले ले रही है. सभी धर्मों के लोगों को आजादी मिली है, लेकिन Government जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश करती है.”
शंकराचार्य विवाद पर शिवपाल यादव ने कहा, “शंकराचार्य किया जा रहा है और Government की तरफ से इसे बढ़ावा दिया जा रहा है. इसमें शामिल व्यक्ति खुद Government का हिस्सा है. मैंने यह कल कहा था और मैं आज फिर कह रहा हूं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. प्रशासन ने शंकराचार्य के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, Government को इस पर बोलना चाहिए था.”
Samajwadi Party के विधायक अतुल प्रधान ने कहा, “हम शांति, सद्भाव और भाईचारे वाले लोग हैं. हम सभी को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए. यह देश सम्मान के रास्ते पर तभी आगे बढ़ेगा जब हम एकता के साथ रहेंगे. जैसे वे नवरात्रि में सहयोग करते हैं, वैसे ही हमें उनके रोजे और रमजान में सहयोग करना चाहिए और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए.”
सपा विधायक आरके वर्मा ने कहा, “हम एक धर्मनिरपेक्ष देश में रहते हैं और देश India के संविधान से चलता है. हमारे देश में कई धर्म के मानने वाले हैं. मेरा मानना है कि अगर हम दुर्गा पूजा के लिए लाउडस्पीकर की इजाजत देते हैं, तो हमें रमजान के लिए भी इजाजत देने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए.”
शंकराचार्य विवाद पर Samajwadi Party के विधायक आरके वर्मा ने कहा, “एक बात बताओ – बटुक ब्राह्मणों का अपमान किसने किया? वो पाप किसने किया? क्या वो दोनों डिप्टी सीएम ने किया? वो पाप भारतीय जनता पार्टी Government के मुखिया ने किया.”
–
एसएके/वीसी