तीन द‍िन भारत के दौरे पर रहेंगे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग, ये है पूरा शेड्यूल

New Delhi, 17 अप्रैल . दक्षिण कोरिया के President ली जे म्युंग तीन दिवसीय दौरे पर India आ रहे हैं. President ली जे म्युंग और प्रथम महिला किम ही क्यूंग की India की राजकीय यात्रा 19 से 21 अप्रैल तक प्रस्तावित है.

इस यात्रा का उद्देश्य भारत-दक्षिण कोरिया विशेष रणनीतिक साझेदारी को गहरा करना और व्यापार-निवेश को बढ़ाना है. प्रमुख चर्चाओं में उन्नत तकनीकें, जहाज निर्माण और रक्षा सहयोग शामिल है.

India दौरे के कार्यक्रम के अनुसार, President ली जे म्युंग 19 अप्रैल को शाम 4:35 बजे वायुसेना स्टेशन पालम (एएफएस पालम) पर आगमन करेंगे. उसी दिन शाम 06:50 बजे वे होटल ओबेरॉय में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से शिष्टाचार भेंट करेंगे.

अगले द‍िन 20 अप्रैल को कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 09:00 बजे President भवन में औपचारिक स्वागत समारोह से होगी. इसके बाद President ली जे म्युंग 09:40 बजे राजघाट पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में शाम‍िल होंगे.

यहां से President ली जे म्युंग 11:30 बजे हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे, जहां Prime Minister Narendra Modi के साथ बैठक में ह‍िस्‍सा लेंगे. उसके बाद 01:05 बजे समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान और संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी किया जाएगा.

शाम 04:15 बजे India मंडपम में व्यापार मंच आयोजित होगा, जिसके लिए दूतावास की ओर से मान्यता की व्यवस्था की गई है.

उसी दिन शाम 07:00 बजे President ली जे म्युंग President भवन में President द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे.

इसके बाद अगले द‍िन 21 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे राजकीय यात्रा संपन्न करते हुए President ली जे-म्युंग और प्रथम महिला किम ही-क्यूंग का प्रस्थान निर्धारित है.

ली के दौरे को देखते हुए (दोनों देश) शिपबिल्डिंग और मैरीटाइम इंडस्ट्रीज, फाइनेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), और रक्षा जैसे स्ट्रेटेजिक सेक्टर में आर्थिक सहयोग का एक नया अध्याय शुरू होने की उम्मीद है. मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण तेजी से बदलते भू-Political माहौल के बीच, दोनों देश एनर्जी सप्लाई चेन पर मिलकर काम करने को तत्पर हैं.

ली और मोदी तीसरी बार आमने-सामने बातचीत करेंगे. पिछले साल दोनों ‘ग्रुप ऑफ सेवन’ और ‘ग्रुप ऑफ 20 समिट’ में मिले थे. ली India के बाद Tuesday को वियतनाम जाएंगे और Wednesday को वियतनाम के President और कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव टो लैम से वार्ता करेंगे.

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment