
Mumbai , 21 अगस्त . तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में सात दशक से ज्यादा समय तक काम करने वाली दिग्गज Actress सौकार जानकी का Friday को 94 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. जूनियर एनटीआर, विष्णु मांचू और Actor-निर्देशक प्रभुदेवा समेत कई कलाकारों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी.
सौकार जानकी का असली नाम शंकरमंची जानकी था. उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी और उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
Friday को दोपहर करीब 1 बजकर 59 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर सामने आते ही सिनेमा से जुड़े लोगों ने social media के जरिए उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की और उनके लंबे फिल्मी सफर को याद किया.
जूनियर एनटीआर ने Actress के निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने एक्स पर तेलुगु में एक भावुक पोस्ट शेयर किया और लिखा, ”सौकार जानकी ने तेलुगु और भारतीय सिनेमा में अलग पहचान बनाई थी. उनके निधन की खबर बेहद दुखद है. उनका फिल्मी सफर और किरदार हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहेंगे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें.”
विष्णु मांचू ने भी सौकार जानकी को याद करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, ”सौकार जानकी के निधन से बेहद दुखी हूं. उनकी गरिमा, उनका व्यक्तित्व और शानदार काम हमेशा पीढ़ियों तक जिंदा रहेगा. आज के युवाओं को उनकी फिल्मों और उनके काम को देखना चाहिए और जानना चाहिए कि वह कितनी बड़ी और महान कलाकार थीं. उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है.”
Actor और निर्देशक प्रभुदेवा ने भी सौकार जानकी के निधन पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने social media पर पोस्ट लिखकर दुख जताया.
सौकार जानकी का फिल्मी सफर बेहद लंबा और खास रहा. उन्होंने करीब 400 फिल्मों में काम किया और तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में पहचान बनाई. सात दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए. वह उन कलाकारों में शामिल थीं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा के कई दौर आंखों के सामने बदलते देखे और हर दौर में अपनी जगह बनाए रखी.
उनके योगदान को देश ने भी सम्मान दिया. भारतीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके लंबे योगदान के लिए India Government ने उन्हें साल 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया था.
–
पीके/एबीएम