भारत के ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड के साथ बढ़ते व्यापारिक संबंध कई क्षेत्रों में खोल रहे नए अवसर: शीर्ष अधिकारी

Mumbai , 21 अगस्त . India के ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड के साथ बढ़ते व्यापारिक संबंध वस्तुओं, सेवाओं, निवेश, खेल, महत्वपूर्ण खनिजों और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर खोल रहे हैं. यह जानकारी तीनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने Friday को दी.

Mumbai में ऑस्ट्रेलिया के काउंसल जनरल पॉल मर्फी ने कहा कि India और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार को दोतरफा संबंध के रूप में देखा जाना चाहिए. दोनों अर्थव्यवस्थाएं ऐसे उत्पाद, विशेषज्ञता और क्षमताएं उपलब्ध कराती हैं, जो एक-दूसरे की जरूरतों को पूरा करने में मदद कर सकती हैं.

मर्फी ने कहा, “हमारे लिए व्यापार दोतरफा रास्ता है. हम भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई अर्थव्यवस्थाओं के बीच मौजूद पूरकता को पहचानते हैं.”

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया अपनी जरूरत की हर चीज का कुशलतापूर्वक उत्पादन नहीं कर सकता, जबकि India की बड़ी आबादी की विविध जरूरतें और आकांक्षाएं हैं, जिन्हें ऑस्ट्रेलियाई कंपनियां पूरा करने में मदद कर सकती हैं.

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी ने कहा कि दोनों देश पारंपरिक व्यापार क्षेत्रों से आगे भी सहयोग बढ़ा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया-India स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह साझेदारी कई क्षेत्रों को कवर करती है और अब यह व्यावहारिक सहयोग में भी बदल रही है.

ऑस्ट्रेलिया के सीएसआईआरओ के वैज्ञानिक भारतीय शोधकर्ताओं के साथ मिलकर India के संसाधन आधार का आकलन करने और लिथियम जैसे खनिजों के उपयोग की संभावनाएं तलाशने पर काम कर रहे हैं. मर्फी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दुनिया में लिथियम का सबसे बड़ा निर्यातक है और उसके पास कई अन्य महत्वपूर्ण खनिज भी हैं, जिनमें निवेश के अवसर उपलब्ध हो सकते हैं.

भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) पर बात करते हुए विदेश व्यापार के अतिरिक्त महानिदेशक आर.के. मिश्रा ने कहा कि यह India का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी व्यापार समझौता है. इसमें निवेश, लोगों की आवाजाही और सेवाओं सहित कई क्षेत्र शामिल हैं.

मिश्रा ने कहा, “इस समझौते की प्रमुख विशेषता यह है कि यह India का सबसे महत्वाकांक्षी व्यापार समझौता है.” उन्होंने कहा कि अब ब्रिटेन में India के 99 प्रतिशत उत्पादों पर शून्य शुल्क लगेगा.

न्यूजीलैंड भी India के साथ सहयोग की काफी संभावनाएं खासकर कृषि क्षेत्र में देखता है. India और दक्षिण एशिया के लिए न्यूजीलैंड के ट्रेड कमिश्नर और काउंसल जनरल ग्राहम राउस ने दोनों देशों के बीच सेब की उत्पादकता में बड़े अंतर का जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में प्रति हेक्टेयर सेब की औसत उपज करीब 50,000 टन है, जबकि India में यह लगभग 8,000 टन प्रति हेक्टेयर है. उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देशों के उत्पादन के मौसम एक-दूसरे के पूरक हैं.

एबीएस

Leave a Comment