
Mumbai , 14 दिसंबर . social media पर मुखर होकर हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाले सोनू सूद फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं. Sunday की सुबह ही Actor ने फैंस को खुश होने का मौका दे दिया है क्योंकि Actor अब सिर्फ इंस्टाग्राम के जरिए ही अपने चाहने वालों से कनेक्ट नहीं होंगे, बल्कि यूट्यूब चैनल के जरिए भी मिल जुड़ पाएंगे.
Actor ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल की घोषणा कर दी है.
Actor सोनू सूद ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने नए ऑफिशियल यूट्यूब चैनल की जानकारी दी है. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा, “कितने टाइम से लोग बोल रहे हैं कि यूट्यूब पर आओ, लेकिन समय ही नहीं मिल पा रहा है, लेकिन जब आप लोग अभी यूट्यूब पर हैं, तो मेरा होना भी बनता है.” Actor ने फैंस से अपने चैनल पर आने की अपील की है.
उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं आपसे सब्सक्राइब करने के लिए नहीं कह रहा हूं, मैं बस आपको बता रहा हूं कि एक बार जब आप ऐसा कर लेंगे, तो आप हमारे परिवार का हिस्सा बन जाएंगे. यूट्यूब परिवार में आपका स्वागत है.”
सोनू सूद ने साथ ही ये भी जानकारी दी कि चैनल पर नई अनाउंसमेंट भी होने वाली है. कुल मिलाकर अब फैंस अपने चहेते Actor का नया रूप ब्लॉगिंग के जरिए देख पाएंगे.
बता दें कि इससे पहले Actor ने ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर India में भी social media बैन करने की अपील Government से की थी. उन्होंने कहा था, “हमारे देश में भी बच्चों का बचपन बनाए रखने और स्क्रीन एडिक्शन को रोकने के लिए नियम बनाने की जरूरत है.” Actor ने इसी के साथ 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए social media इस्तेमाल के बैन का समर्थन किया है.
उन्होंने लिखा था, “ऑस्ट्रेलिया जैसे देश पहले ही 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए social media को पूरी तरह बैन कर चुके हैं और अब समय आ चुका है कि India को भी ऐसा करना चाहिए. हमारे बच्चे भी असली बचपन जीने के हकदार हैं. उन्हें भी फैमिली के साथ रिश्ता मजबूत करने का मौका मिलना चाहिए और सबसे ज्यादा जरूरी है स्क्रीन के एडिक्शन से आजादी.”
इससे पहले Actor ने इंडिगो संकट पर भी अपनी राय रखी थी और खुले तौर पर इंडिगो एयरलाइंस का सपोर्ट किया था. Actor ने यात्रियों से शांत रहने और एयरलाइन स्टाफ के साथ सम्मानपूर्वक पेश आने की बात कही थी.
–
पीएस/एएस